हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज भाद्रपद पूर्णिमा पर भद्रा के साथ पंचक का साया, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक 26 सितंबर 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 26 सितंबर 2026 शनिवार के दिन भाद्रपद माह की पूर्णिमा है. ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा? यहां पढ़ें आज का राशिफल.

विज्ञापन
आज का राशिफल (Pic Credit - News24)

Aaj Ka Rashifal 26 September 2026: आज 26 सितंबर 2026 को भाद्रपद माह की पूर्णिमा है. आज पूर्णिमा श्राद्ध है. भद्रा और पंचक का साया रहने वाला है. इसके साथ ही आडल और यमगण्ड योग प्रभावी रहेगा. आज शनिवार को ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों की लिए दिन कैसा रहेगा? आप इसके बारे में आप यहां जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 26 सितंबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.

मेष राशि

व्यावसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी. आपको कोई सरकारी लाभ प्राप्त होने की संभावना है. कार्यालय से जुड़े कार्य के लिए प्रवास के भी योग हैं. परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि

आपके लिए आज का दिन मिश्रत फलदायी रहेगा. व्यापारी नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएंगे. आज घर से बाहर जाने की संभावना है. कोई धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. कार्यभार कुछ अधिक हो सकता है.

विज्ञापन

मिथुन राशि

अपने क्रोध पर संयम रखें अन्यथा हानि हो सकती है. आपकी बदनामी न हो, इसका ध्यान रखें. कम बोलकर, वाद-विवाद या मनमुटाव को दूर कर सकेंगे. खर्च की मात्रा बढ़ सकती है. आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है. आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं.

विज्ञापन

कर्क राशि

संवेदनशीलता और प्रेम की भावनाओं से हरा-भरा मन आज विपरीत लिंगीय पात्रों की तरफ आकर्षित होगा. नए वस्त्राभूषणों तथा वाहन की खरीदारी होगी. आज उत्तम दांपत्य जीवन का सुख मिलेगा. कारोबार में लाभ वृद्धि संभव है. साझेदारी आपके लिए लाभदायक रहेगी.

विज्ञापन

सिंह राशि

उदासीन प्रवृत्ति और संदेह की भावना मन को बेचैन कर सकती है. नौकरी में संभलकर रहें. साथियों से सहयोग में कमी महसूस कर सकते हैं. ननिहाल पक्ष की तरफ से चिंताजनक समाचार मिल सकता है. उच्च पदाधिकारियों के साथ संघर्ष को टालें. विद्यार्थी जीवन सुखमय रहेगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Bhadrapad Purnima 2026: आज है भाद्रपद पूर्णिमा, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और चन्द्रोदय का समय

कन्या राशि

विज्ञापन

आपका मन चिंतित हो सकता है. उदर रोग की आशंका है, उसका ध्यान रखें. विद्यार्थियों को पढ़ाई में अवरोध का सामना करना पड़ सकता है. अचानक धन का खर्च हो सकता है. बौद्धिक चर्चाएं और समझौते में असफलता मिल सकती है. आज आप शेयर-सट्टा से दूर रहें.

तुला राशि

विज्ञापन

आज शत्रुओं से सावधान रहें. तरह-तरह के विचार आने से मन अशांत रहेगा. आज अपनी यात्रा को स्थगित रखें. समय से भोजन और पर्याप्त नींद न आने के कारण थकान हो सकती है. मित्रों के बारे में सावधानीपूर्वक काम लेना हितकर है.

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए लाभदायी है. आर्थिक लाभ में भाग्य सहायक रहेगा. स्नेहीजनों के साथ सम्बंधों में प्रेम की अधिकता रहेगी. नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय शुभ है. छोटे प्रवास का आयोजन आप कर पाएंगे. शेयर मार्केट में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा.

धनु राशि

परिजनों के साथ होने वाली गलतफहमी से बचें. आज व्यर्थ में आपका धन खर्च हो सकता है. मन अशांत और दुविधा में रहने के कारण महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे. कार्यों में निर्धारित सफलता नहीं मिलने से निराशा हो सकती है. प्रतियोगी परीक्षाएं देने जाएंगे.

मकर राशि

ईश्वर भक्ति और पूजा-पाठ से आज के दिन की शुरुआत करें. परिवार में मंगलकारी वातावरण रहेगा. दोस्तों और सगे-सम्बंधियों की तरफ से भेंट-उपहार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे. कार्य सरलता से पूर्ण होंगे. नौकरी-धंधा में लाभ होगा. आज के दिन की शुरुआत हनुमत दर्शन से करें.

कुंभ राशि

पैसे की लेन-देन या जमानत आपको फंसा न दे, इसका ध्यान रखें. एकाग्रता का अभाव मानसिक अस्वस्थता बढ़ा सकती है. स्वास्थ्य के सम्बंध में परेशानी आ सकती है. पैसे का निवेश गलत जगह न हो, इसका ध्यान रखें. पारिवारिक सदस्यों से तालमेल बनाकर रखें.

मीन राशि

समाज में अग्रिम स्थान प्राप्त कर सकेंगे. सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं. बुजुर्गों और मित्रों से सहयोग मिलेगा. मित्रमंडल में नए साथी जुड़ेंगे. नौकरी-व्यवसाय में आय वृद्धि का योग है. संतान और जीवनसाथी की तरफ से लाभ होगा. अपनी गुस्सा को हजम करना सीखें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola