Aaj Ka Rashifal 26 March 2025: आज के राशिफल से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन बुधवार?

Aaj Ka Rashifal 26 March 2025: ग्रहों की चाल के अनुसार राशिफल का आकलन किया जाता है। आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, इसके बारे में आप अपने राशिफल से जान सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 28 may 2025

28 मई का राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 26 March 2025: ग्रहों की नक्षत्रों की चाल के माध्यम से राशिफल का आकलन किया जाता है। ग्रहों की चाल की बात करें तो आज के दिन देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे। केतु कन्या राशि में और मंगल मिथुन राशि में मौजूद रहने वाले हैं।

शनि कुंभ राशि में बुध, शुक्र और सूर्य, राहु मीन राशि में मौजूद रहेंगे। चंद्रमा शाम 3 बजकर 14 तक मीन राशि में और फिर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए 26 मार्च का दिन कैसा रहने वाला है?

विज्ञापन

मेष राशि

स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बन रहे हैं। पारिवारिक मामलों में तनाव रह सकता है, किसी मित्र से धोखा मिलने की संभावना है। नौकरी में परिवर्तन संभव है।

उपाय: सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

वृषभ राशि

किया गया परिश्रम सार्थक होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी और व्यापार में वृद्धि के संकेत हैं।

विज्ञापन

उपाय: सुबह शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें और छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दें।

मिथुन राशि

रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। आध्यात्मिक उन्नति होगी। सम्मान और उपहार मिलने की संभावना है। शैक्षिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं।

विज्ञापन

उपाय: सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं और बुध के बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि

सिर में चोट लगने का भय है। संतान के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। छोटी-छोटी बातों को प्रतिष्ठा का विषय न बनाएं और बातचीत में संयम बरतें।

विज्ञापन

उपाय: चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और गरीबों को आटा, चावल या चीनी दान करें।

सिंह राशि

वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजनाएं सफल होंगी। वाणी का प्रभाव आपके कार्यों को पूरा करेगा। उपहार मिलने के योग हैं।

विज्ञापन

उपाय: सुबह सूर्य को जल अर्पित करें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि

पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और परिवार का साथ मिलेगा।

विज्ञापन

उपाय: सुबह गाय को भोजन कराएं और घायल गोवंश का उपचार कराएं।

तुला राशि

यात्रा के योग बन सकते हैं। रिश्तों में निकटता आएगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के संकेत हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

विज्ञापन

उपाय: सुबह छोटी बच्ची को वस्त्र दें और गरीब को भोजन कराएं।

वृश्चिक राशि

गलत निर्णय कष्टदायक हो सकता है। अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखें। पिता या धर्मगुरु का सहयोग प्राप्त होगा। दिनभर भागदौड़ बनी रह सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें।

विज्ञापन

उपाय: सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़-चना या केला खिलाएं।

धनु राशि

विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, लेकिन आप किसी महिला अधिकारी का सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

विज्ञापन

उपाय: चार रोटी बनाकर गाय को गुड़ के साथ खिलाएं और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

मकर राशि

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सत्ता पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा। शैक्षणिक कार्यों में सफलता मिलेगी और सामाजिक सम्मान में बढ़ोतरी होगी। किसी मित्र के सहयोग से व्यापार में उन्नति होगी।

विज्ञापन

उपाय: सुबह कुत्ते को भोजन कराएं और घायल कुत्ते का उपचार करें।

कुंभ राशि

पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और लोग आपकी सराहना करेंगे।

विज्ञापन

उपाय: सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें और शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीपक जलाएं।

मीन राशि

बुद्धि से किए गए कार्य सफल होंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं और व्यापार में विस्तार संभव है।

विज्ञापन

उपाय: सुबह गाय को भोजन कराएं और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ