हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज वृश्चिक समेत इन 3 राशियों को मिलेगा मेहनत का फल, जानें आपके लिए कैसा रहेगा 26 फरवरी 2026 का दिन?

Aaj Ka Rashifal: ग्रहों की स्थिति का आकलन करके दैनिक राशिफल तैयार किया जाता है, जिससे राशि के अनुसार व्यक्ति को दिनभर की संभावित घटनाओं की जानकारी मिलती है. पं. सत्यम विष्णु अवस्थी आपको आज 26 फरवरी 2026, विष्णु जी को समर्पित गुरुवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 26 February 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 26 फरवरी 2026 को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रहेगी. साथ ही प्रीति योग, मृगशिरा नक्षत्र और दक्षिण दिशा शूल का संयोग बन रहा है. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो शनि ग्रह मीन राशि में, केतु ग्रह सिंह राशि में और देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह मिथुन राशि में रहेंगे, जबकि चंद्र ग्रह वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे.

इसके अलावा बुध ग्रह, राहु ग्रह, सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह और शुक्र ग्रह कुंभ राशि में युति स्थिति में रहेंगे. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 26 फरवरी 2026 के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

मेष राशि:
व्यापार में अपनों से बड़ों का अनुभव मेष राशि वालों को सही मार्ग दिखाएगा. आज परिवार में किसी आयोजन को लेकर चर्चा होगी, जबकि धर्म जगत से जुड़े लोगों की कीर्ति में वृद्धि होने के योग हैं.

विज्ञापन

वृषभ राशि:
जो सोच रहे हैं, उन विचारों को साकार करने का समय आ गया है. अपने आत्मबल को कम न होने दें. वृषभ राशि के जातक संतान के प्रति अपने कर्तव्य को पूरा करेंगे. हालांकि, शिक्षा के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है.

मिथुन राशि:
अपना मन स्थिर करें और फिर निर्णय लें. व्यापार में साझेदारी से आज लाभ होगा. हालांकि, नई मशीनरी को क्रय करने में मिथुन राशि वालों का धन खर्च होगा.

विज्ञापन

कर्क राशि: 
व्यवसाय के चक्कर में यात्रा होगी. नौकरी कर रहे जातकों को प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे. कर्क राशि वालों को आज घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी. दिन खत्म होने से पहले आपको बकाया की वसूली होगी.

सिंह राशि:
आज लंबे समय के बाद स्वयं के लिए समय मिलेगा. उम्मीद है कि आपकी कार्यप्रणाली से व्यापार में लाभ होगा. आज आप अनजान लोगों पर भरोसा न करें, नहीं तो धोखा मिल सकता है. दिन खत्म होने तक विवाह संबंधी अवरोध बने रहेंगे.

विज्ञापन

कन्या राशि:
नौकरीपेशा लोगों के लिए ये समय मध्यम है. हालांकि, आपके व्यवहार व कुशलता की लोग तारीफ करेंगे. इसके अलावा नए सौदे व्यापार को नई ऊंचाई देंगे. दिन खत्म होने से पहले भाई-बहनों से विवाद होगा, जो वक्त के साथ बढ़ता जाएगा.

तुला राशि:
कार्यस्थल पर समझदारी से लिए गए निर्णय सही साबित होंगे. हालांकि, कुछ लोग आपका विरोध भी कर सकते हैं. उम्मीद है कि संतान के विवाह संबंधी प्रस्ताव सार्थक होंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Holika Dahan 2026: 2 मार्च को भी कर सकते हैं होलिका दहन, पंडित जी ने बताया कारण और सही समय

वृश्चिक राशि:
आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा. परीक्षार्थी परिणामों से खुश रहेंगे. इसके अलावा आज यात्रा के योग बन रहे हैं. साथ ही पुराने लेन-देन होंगे. लेकिन किसी पुराने विवाद से परिवार में आज कलह हो सकता है.

विज्ञापन

धनु राशि:
व्यवसाय विस्तार के लिए कर्ज लेना होगा. हालांकि, नौकरी में स्थानांतरण के योग बन रहे हैं. भूमि-भवन संबंधित मामले जल्द से जल्द आपसी सहमति से निपटेंगे. आज आपको संतान की चिंता रहेगी. इसके अलावा पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे.

मकर राशि:
आज कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. लेकिन किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके कारण व्यवहार चिड़चिड़ा हो जाएगा. इसके अलावा संपत्ति से जुड़ा विवाद फिर से उभर सकते हैं.

विज्ञापन

कुंभ राशि:
आज परिवार के सदस्यों की मदद करनी होगी. हालांकि, मित्रों के साथ मौज-मस्ती करने के चक्कर में धन खर्च होगा. दिन खत्म होने से पहले आपको वाहन सुख मिलेगा. इसके अलावा आर्थिक मामले पक्षधर होंगे. लेकिन प्रेम-प्रसंग के चलते विवाद होना संभव है.

मीन राशि:
समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करेंगे. हालांकि, विरोधी आपका खुलकर विरोध करेंगे. उम्मीद है कि आज आप रक्त सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे. विवाहित लोगों का आज जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola