Holika Dahan 2026: 2 मार्च को भी कर सकते हैं होलिका दहन, पंडित जी ने बताया कारण और सही समय

Holika Dahan 2026 Date And Time: होलिका दहन का पर्व बेहद नजदीक है, लेकिन इसकी तिथि को लेकर लोगों के बीच अभी भी असमंजस बना हुआ है. कुछ लोग 2 मार्च 2026 को तो कुछ 3 मार्च 2026 को होलिका दहन मनाने की बात कर रहे हैं. इस विषय में ज्योतिषाचार्य पं. सत्यम विष्णु अवस्थी का कहना है कि साल 2026 में 2 मार्च को होलिका दहन किया जाना चाहिए. उन्होंने इसके पीछे का ज्योतिषीय और पंचांग आधारित कारण भी बताया है.

Holika Dahan 2026

Credit- News24 Graphics

Holika Dahan 2026 Date And Time: भारतीय संस्कृति में होलिका दहन के पर्व को आस्था, भक्ति, विश्वास, शुद्धिकरण और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक माना जाता है. ये पर्व भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और जगत के पालनहार भगवान विष्णु की कृपा को याद दिलाता है. इस दिन होलिका दहन के माध्यम से नकारात्मकता और बुराइयों का दहन किया जाता है. हालांकि, पिछले वर्ष 2025 की तरह इस बार भी होलिका दहन की सही तिथि और समय को लेकर लोगों के बीच असमंजस बना हुआ है. काशी से प्रकाशित पंचांगों के अनुसार ज्योतिषाचार्य पं. सत्यम विष्णु अवस्थी ने ग्रह-नक्षत्र और भद्रा काल के आधार पर 2 मार्च 2026 को होलिका दहन करना शुभ बताया है.

विज्ञापन

चलिए जानते हैं उस कारण के बारे में, जिसकी वजह से 2 मार्च 2026 को होलिका दहन करना शुभ रहेगा. साथ ही आपको होलिका जलाने के शुभ मुहूर्त और अन्य मुख्य बातों के बारे में पता चलेगा.

विज्ञापन

2 मार्च 2026 को कब करें होलिका दहन? (2 march ko kab kare holika dahan)

ज्योतिषाचार्य पं. सत्यम विष्णु अवस्थी बताते हैं कि होलिका दहन (2026 mein holika dahan kab hai date and time) का पर्व फाल्गुन मास की भद्रा रहित पूर्णिमा तिथि को मनाना चाहिए. काशी से प्रकाशित पंचांगों के अनुसार, इस वर्ष पूर्णिमा तिथि 2 मार्च 2026, दिन सोमवार को सायंकाल 05 बजकर 18 मिनट पर लग जाएगी, जो कि 3 मार्च 2026, मंगलवार को दोपहर 04 बजकर 33 मिनट तक रहेगी. वहीं, भद्रा 2 मार्च 2026, दिन सोमवार को शाम 05 बजकर 18 मिनट पर लग जाएगी, जो कि रात्रि में 04 बजकर 56 मिनट तक रहेगी.

शास्त्रों के अनुसार, भद्रा में होलिका दहन कदापि नहीं करना चाहिए. यदि भद्रा संपूर्ण रात्रि रहती है तो भद्रा का मुख परित्याग करके भद्रा पुच्छ में होलिका दहन करना चाहिए. इसके अनुसार होलिका दहन (holika dahan shubh muhurat 2026) का पर्व 2 मार्च 2026, दिन सोमवार को रात में 11 बजकर 53 मिनट से रात्रि 01 बजकर 26 मिनट तक करना शास्त्रोक्त रहेगा.

विज्ञापन

होलिका दहन में क्या डालना चाहिए? (holika dahan me kya dalna chahiye)

धार्मिक मान्यता के अनुसार, होलिका दहन में सूखा नारियल, घी, लौंग, फूल, गेहूं, गुलाल, गोबर के उपले, बताशे, नई फसल, काला तिल, कपूर, पीली सरसों, फल, रोली, हल्दी की गांठ, अक्षत और जौ आदि पूजा सामग्री अर्पित (holika dahan me kya dalte hain) करना शुभ माना गया है.

विज्ञापन

किन लोगों को नहीं देखनी चाहिए जलती हुई होलिका? (holika dahan kin logon ko nahin dekhna chahie)

  • नवजात
  • छोटे बच्चे
  • गर्भवती महिलाएं
  • नवविवाहित महिलाएं
  • बीमार और बुजुर्ग लोग

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ