हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज रविवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? राशि से जानें 24 मई 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई लोगों के लिए अच्छा रहता है क्योंकि उन्हें रोजाना की टेंशन से दूर घर वालों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलता है. इस बार भी रविवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या नहीं, ये आप अपनी राशि के जरिए जान सकते हैं. चलिए विस्तार से जानें आज 24 मई 2026, वार रविवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 24 May 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 24 मई 2026 को अधिक ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है. साथ ही मघा नक्षत्र, व्याघात योग और दिशाशूल पश्चिम का संयोग बन रहा है, जबकि राहुकाल शाम 4:30 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 24 मई 2026, वार रविवार के मेष से लेकर मीन राशि वालों के राशिफल के बारे में.

मेष राशि: 
आपके सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है. हालांकि, धन लाभ के अवसर मिलेंगे. साथ ही कार्यस्थल का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा. बता दें कि विवादों में मौन रहना ही आज आपके लिए लाभदायक होगा.

वृषभ राशि: 
आज के दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी. हालांकि, नए कारोबार में लाभ होने की संभावना कम है, लेकिन माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा. साथ ही नए आवास के योग बनेंगे. बता दें कि आज की गई यात्रा आपके लिए लाभकारी रहेगी.

विज्ञापन

मिथुन राशि: 
आज धन का आगमन सहज होगा. साथ ही स्वास्थ्य ठीक रहेगा. इसके अलावा कारोबार में विवाद शांत होंगे और वाहन खरीदने के योग बनेंगे.

कर्क राशि: 
कार्यस्थल पर स्थिति आपके पक्ष में रहेगी. हालांकि, परिवार में बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं ज्यादा परेशान कर सकती हैं. बता दें कि आज आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे.

विज्ञापन

सिंह राशि: 
सिंह राशि वालों के यश व कीर्ति में वृद्धि होगी. हालांकि, आज आपको अपने व्यवहार में नम्रता लानी होगी. साथ ही अतिथियों से अच्छा व्यवहार करें.

ये भी पढ़ें- Dream Signs: सपने में आए Idea को Real Life में Follow करें या नहीं? जानें स्वप्न शास्त्र का मत

विज्ञापन

कन्या राशि: 
आज आप कम व अच्छा बोलेंगे तो शत्रु भी आपकी प्रशंसा करेंगे. साथ ही वैवाहिक जीवन में शांति बनी रहेगी. इसके अलावा मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और न्याय पक्ष आपके हित में रहेगा.

तुला राशि: 
आज आप अपनी दिनचर्या नियंत्रित रखें और बोलने से पहले विचार अवश्य करें. बता दें कि आज किसी दूर के मित्र से मुलाकात होना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि: 
नौकरी में अशांति का वातावरण आज 24 मई 2026 को बनने के योग हैं. साथ ही आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. इसके अलावा फिजूलखर्च भी बढ़ेंगे. आज आपके साथ धोखा होने की आशंका है, इसलिए सावधान रहें. खासकर, धन निवेश संभलकर करें.

धनु राशि: 
आज मानसिक पीड़ा आपके ऊपर हावी रहेगी. हालांकि, आर्थिक निवेश से लाभ होने की संभावना है. साथ ही संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा. बता दें कि विवाहित जातकों को आज जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल में कमी देखने को मिलेगी.

विज्ञापन

मकर राशि: 
दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी. पुराने मित्र से मुलाकात होने से लाभ होगा. साथ ही आज किया गया निवेश शुभ रहेगा. शाम से पहले आपके शत्रु भी आज परास्त होंगे. हालांकि, किसी रोग से आज आप ग्रसित रह सकते हैं.

कुंभ राशि: 
समय के साथ आपको अपने विचार में बदलाव लाना होगा, नहीं तो परेशान रहेंगे. हालांकि, आज आपको लाभ कमाने के अवसर मिलेंगे. बता दें कि आज कुंभ राशि वाले कोई जरूरी काम पूरा करेंगे, जिसमें मित्र साथ देंगे.

विज्ञापन

मीन राशि: 
आज आप अपने आप पर विश्वास रखें. खासकर, दूसरों के भरोसे न रहें. साथ ही आलस न दिखाएं. बता दें कि आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन व्यय बढ़ेंगे. जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उन्हें जीवनसाथी का किसी जरूरी काम में सहयोग मिलेगा. हालांकि, बच्चों का पढ़ाई में मन कम लगेगा.

ये भी पढ़ें- Morning Dreams: सुबह देखे गए सपने कितने समय में सच होते हैं? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola