हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज इन 2 राशियों के पूरे होंगे जरूरी काम, जानें आपके लिए कैसा रहेगा 24 फरवरी 2026 का दिन?

Aaj Ka Rashifal: आज 24 फरवरी 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए अच्छा रहेगा क्योंकि उनके सोचे हुए काम पूरे होंगे. अगर आप जानना चाहते हैं कि मंगलवार का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है या पुराने दर्द को एक बार फिर ताजा करेगा तो उसके लिए पढ़ें नीचे दिया हुआ आज का राशिफल.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 24 February 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 24 फरवरी 2026 को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और अष्टमी तिथि रहेगी. साथ ही कृतिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, वैधृति योग, इंद्र योग, विष्कुंभ योग और उत्तर शूल दिशा का संयोग बन रहा है. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य ग्रह कुंभ राशि में, चंद्र ग्रह मेष राशि में, मंगल ग्रह मकर राशि में, बुध ग्रह कुंभ में, देवगुरु बृहस्पति ग्रह मिथुन राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में और शुक्र ग्रह कुंभ राशि में रहेंगे, जबकि केतु ग्रह सिंह और राहु ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहने वाले हैं. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 24 फरवरी 2026 के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

मेष राशि: 
कई दिनों से लंबित कार्य आज भी अधूरे रहेंगे. साथ ही आर्थिक वृद्धि के प्रयास निष्फल होंगे. आज आप फिजूल की बातों से दूर रहेंगे तो अच्छा रहेगा.

वृषभ राशि: 
संतान के कार्यों से दुखी रहेंगे. व्यापार व नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी. हालांकि, अचानक आने वाली बाधाओं से मन परेशान रहेगा. आज आप वाद-विवाद में न पड़ें.

विज्ञापन

मिथुन राशि: 
अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी. आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे. साथ ही प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा. आज आपका कला की तरफ रुझान रहेगा. साथ ही व्यापार में नए अनुबंध होंगे.

कर्क राशि: 
विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है, लेकिन शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे. इसके अलावा व्यापार की समस्याओं से कर्क राशि वालों का मन परेशान रहेगा.

विज्ञापन

सिंह राशि: 
दिन की शुरुआत खुशनुमा होगी. इसके अलावा आज संतान सुख मिलना संभव है. व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा. दिन खत्म होने से पहले महत्वपूर्ण यात्रा करने के योग बनेंगे.

कन्या राशि: 
आज आप क्रोध पर नियंत्रण रखें और अनावश्यक वाद-विवाद को टालें. हालांकि, आपको आज आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. कन्या राशि के जातक दिन खत्म होने तक व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Holashtak 2026: आज 24 फरवरी से हुई होलाष्टक की शुरुआत, जानें होलिका दहन तक किन कामों पर लगी रोक?

तुला राशि: 
दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी. व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा. आज आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे. दिन खत्म होने से पहले वाहन क्रय करने के योग हैं. आज पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि: 
संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी. दिन खत्म होने से पहले सोचे हुए काम बनेंगे. इसके अलावा बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी. दिनभर व्यापार अच्छा चलेगा. आज आप दूसरों की देखा-देखी न करें.

धनु राशि: 
माता-पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. आज काम-धंधे की स्थिति संतोषजनक रहेगी. दिन खत्म होने से पहले किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी.

विज्ञापन

मकर राशि: 
आज बोलने से पहले सोचें. साथ ही झूठ बोलने से बचें. आज सुख के साधनों को क्रय करने के योग बनेंगे. इसके अलावा पिछले कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी. आज यात्रा होना संभव है.

कुंभ राशि: 
आजकल आपके व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ रहा है, जिसमें परिवर्तन लाना जरूरी है. आज घर में क्लेश बढ़ेगा. उम्मीद है कि आज आप पेट से संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे.

विज्ञापन

मीन राशि: 
आज आपको मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा. साथ ही परिवार में सुख-शांति रहेगी. उम्मीद है कि संतान की ओर से अनुकूल परिणाम मिलेंगे. दिनभर व्यापार अच्छा चलेगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola