Aaj Ka Rashifal 23 November 2024: हिन्दू पंचांग या वैदिक पंचांग के माध्यम से समय और काल की सही गणना की जाती है। आज 23 नवंबर को मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और दिन शनिवार है। आज इंद्र योग और मघा नक्षत्र का निर्माण हो रहा है। चन्द्रमा द्वारा सिंह राशि में प्रवेश किया गया है। इस राशि में करीब 2 दिनों के लिए चन्द्र विराजमान रहेंगे। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा 23 नवंबर शनिवार का राशिफल बताया गया है और 12 राशियों के लिए उपाय भी बताए गए हैं। आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।
मेष राशि
पारिवारिक समस्या से ग्रसित रहेंगे। अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ राशि
भौतिक सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व के प्रयास फलीभूत होंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।सुबह किसी छोटी बच्ची को उपहार दें और भोजन करा दें। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशि
रिश्तों में मधुरता आएगी। बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।
कर्क राशि
जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है। आर्थिक हानि के योग हैं। धर्मगुरु के आदेश का पालन करें अन्यथा हानि होगी। किसी मित्र अथवा रिश्तेदार के घर जाना हो सकता है। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
सिंह राशि
बहु प्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रिश्तेदार या पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। सुबह सुबह के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को रोटी में गुड़ खिला दें।
कन्या राशि
शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। नौकरी के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें और किसी घायल गाय का उपचार भी करा दें।
तुला राशि
संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब को आटा अथवा चावल दान करें।
ये भी पढ़ें- Lucky Stone: इन 3 राशियों की किस्मत खोल सकता है मोती! जानें इस रत्न को धारण करने के फायदे और तरीका
वृश्चिक राशि
किसी अपने से कष्ट मिल सकता है। किसी धार्मिक सम्मेलन का हिस्सा बनेंगे। आर्थिक लाभ होगा। महत्वपूर्ण मुद्दों को सुलझाने के लिए धैर्य से काम लेंगे तो हितकर होगा। अपनी वाणी पर संयम रखने से लाभ मिलेगा। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।
धनु राशि
व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। गाड़ी धीमे चलाएं। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिला दें
मकर राशि
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई बहन का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।
कुंभ राशि
दांपत्य जीवन में सुख रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा। बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा। आर्थिक मामलों को मजबूत करने के लिए किया गया प्रयास सार्थक होगा। शनि देव की पूजा करें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जला दें।
मीन राशि
किसी महिला अधिकारी से तनाव मिल सकता है। संतान या शिक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे और लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। गोवंश की सेवा करेंगे तो विशेष कृपा होगी। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
10 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines