हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: शुभ या अशुभ, कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार का दिन, यहां पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 23 मई 2026 शनिवार को ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें आज 23 मई का राशिफल.

विज्ञापन
Photo Credit- AI

Aaj Ka Rashifal 23 May 2026: आज 23 मई 2026 दिन शनिवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है. आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष अष्टमी को अधिकमास की मासिक दुर्गाष्टमी है. आज मघा और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा. विष्टि, बव और बालव करण रहेगा. इसके साथ ही ध्रुव, व्याघात और हर्षण योग का निर्माण हो रहा है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 23 मई 2026, दिन शनिवार के राशिफल के बारे में जानते हैं.

मेष राशि

आज कार्यस्थल पर कुछ लोग आप की आलोचना कर सकते हैं. आज के दिन सामाजिक कार्यों में आपका सहयोग रहेगा. आज आपके समय का सदुपयोग होगा. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. बनते काम बिगड़ सकते हैं.

विज्ञापन

वृषभ राशि

आज कुछ भी बोलने से पहले विचार अवश्य के लें. पहले खुद समझें करना क्या है उसके बाद आगे की रणनीति बनाएं. आज किसी नवीन कारोबार में सफल होंगे. कार्यस्थल पर विवाद हो सकता है. पेट संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे.

विज्ञापन

मिथुन राशि

आज किसी पर भी पैसों से संबंधित विश्वास न करें. क्योंकि धोखा होने के पूरे योग हैं. स्थायी संपत्ति के निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें. व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर मिलेंगे लेकिन समझदारी से काम करना होगा.

विज्ञापन

कर्क राशि

आज के दिन आपको अपने करियर पर ध्यान देना होगा. अपनी वस्तुओं को संभालकर नहीं रखने से नुकसान हो सकता है. व्यापार में नई योजनाओं से आपको लाभ होगा. परिवार में मेल-जोल बढ़ेगा. अपने कर्मचारियों के साथ आप समय बिताएंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Arun Grah Gochar: इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, कृत्तिका नक्षत्र के चौथे पद में अरुण ग्रह ने किया गोचर

सिंह राशि

विज्ञापन

नया कारोबार स्थापित करने के लिए कर्ज की व्यवस्था करने में जुटे रहेंगे. कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग में आपका महत्व बढ़ेगा. परिवार में चल रहे विवाद के कारण घर का त्याग करना पड़ सकता है इसलिए विवाद से आपको बचना होगा.

कन्या राशि

विज्ञापन

आप दिन की महत्वता को समझें और अपने भविष्य के लिए निर्णय लें. आप अपने क्रोध पर संयम रखें. खर्च की अधिकता रहेगी, जिस पर आपको नियंत्रण रखना होगा. अपने कर्मचारियों की ना समझी से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

तुला राशि

विज्ञापन

आज के दिन आपको अपनी जीवनशैली को बदलना होगा. व्यापार- व्यवसाय में लाभ होगा. किसी कला जगत के प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ सकता है. मकान, वाहन के क्रय-विक्रय में धन निवेश करेंगे, लाभकारी रहेगा.

वृश्चिक राशि

अपनों का साथ मिलने से काम पूरा होगा. संतान की उन्नती से मन प्रसन्न रहेगा. आज झूठ बोलने वालों से सतर्क रहें. घर परिवार में भौतिक सुख- साधनों की प्राप्ति होगी. आज के दिन आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि संभव है.

ये भी पढ़ें- Rare Auspicious Body Signs: शरीर के ये निशान Gen Z को Millionaire बना सकते हैं, समुद्रिक शास्त्र से जानें भाग्य चमकाने वाले शुभ संकेत

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए शुभ है, व्यापार में नई योजनाओं का लाभ मिलेगा. अपनों से लेन-देन में सावधानी रखें. दांपत्य जीवन आपके अनुकूल रहेगा. कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. आज आपकी यात्र संभव है.

मकर राशि

निजी जीवन में चल रहे मनमुटाव आपकी दूरियां बढ़ा सकती हैं अतैव फालतू के विवादों से दूर रहना चाहिए. समाज, परिवार में आपको महत्व मिलेगा. आज के दिन धर्म ग्रंथों के अध्ययन में आपकी रुचि बढ़ेगी. संत समागम भी होगा.

कुंभ राशि

आज के दिन किसी सामाजिक समारोह में शामिल होंगे. आपके आत्म विश्वास में वृद्धि होगी. आप क्यों दूसरों के मामलों में पड़ते है, नुकसान आप का ही होगा. बिना मांगे अपनी राय न दें. पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी.

मीन राशि

अपने विवेक से काम करें, आप चाह कर भी अपने मन माफिक काम नहीं कर पा रहे है. न्यायालय से जुड़े मामलों में लापरवाही बिलकुल न करें. विद्यार्थियों के लिए समय सफलता हासिल करने का है. व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी. आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

ये भी पढ़ें – Guru Gochar: उच्च राशि में गुरु गोचर करेगा कमाल, 2 जून से इन राशियों पर बरसेगा पैसा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola