Guru Gochar: उच्च राशि में गुरु गोचर करेगा कमाल, 2 जून से इन राशियों पर बरसेगा पैसा
Guru Gochar: देवगुरु बृहस्पति साल 2026 में दो बार गोचर करेंगे. पहला गोचर 2 जून को कर्क राशि में होगा. इसके बाद 31 अक्टूबर को गुरु सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. गुरु ग्रह कर्क राशि में उच्च के होते हैं. ऐसे में यह गोचर शुभ और लाभकारी होगा.

Guru Gochar: गुरु ग्रह 2 जून 2026, दिन मंगलवार को रात 2 बजकर 25 मिनट पर मिथुन राशि से कर्क राशि में गोचर करेंगे. इस गोचर के प्रभाव से वृषभ, कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि को लाभ होगा.
वृषभ राशि
2 / 6देवगुरु बृहस्पति के कर्क राशि में गोचर करने के बाद कई राशियों पर शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा. वृषभ राशि के लोगों को व्यापार में लाभ होगा. भाई-बहन का सपोर्ट मिल सकता है और रिश्ते भी मधुर होंगे. आप यात्रा पर जा सकते हैं. करियर में तरक्की करेंगे.
कर्क राशि
3 / 6गुरु का गोचर कर्क राशि में ही होगा. कर्क राशि वालों के लिए यह शुभकारी होगा. कर्क राशि वालों का इस गोचर के प्रभाव से आत्मविश्वास बढ़ेगा. पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी.
कन्या राशि
4 / 6कन्या राशि वालों की आय में वृद्धि होगी. कन्या राशि के लोगों को एक से अधिक जगह से धनलाभ होगा. आय बढ़ने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आपको अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है.
वृश्चिक राशि
5 / 6वृश्चिक राशि वालों के लिए समय अच्छा रहेगा. आपको कम मेहनत करने पर भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. वृश्चिक राशि के लोग विदेश जाकर पढ़ने का सपना देख रहे हैं, तो यह सच हो सकता है.
मीन राशि
6 / 6मीन राशि वालों को संतान से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. सिंगल लोगों के लिए भी समय खास रहेगा. आपके जीवन में कोई नया व्यक्ति आ सकता है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.