हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: सोमवार को कैसा रहेगा आपका दिन? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 22 April 2024: आज यानी 22 अप्रैल 2024, सोमवार को आपका दिन कैसा रहेगा? आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से जानते हैं।

विज्ञापन
आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 April 2024: ज्योतिष के अनुसार 12 राशियों का अपना अलग स्वभाव होता है। राशियों के माध्यम से व्यक्ति अपने भविष्य के बारे में जान सकते हैं। आज यानी 22 अप्रैल 2024 सोमवार को 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से जानते हैं।

1. मेष राशि

आप अपने साहस और हिम्मत के बल पर सब कुछ पाएंगे जो आप चाहते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें और किसी गाय को भोजन करा दें।

विज्ञापन

2. वृषभ राशि

परिस्थितियां नकारात्मक हो सकती है अतः आप अपना साहस और हिम्मत बनाए रखें। सुबह गरीब को भोजन करा दें। मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

विज्ञापन

3. मिथुन राशि

आज आप सामाजिक उत्थान के कार्य करेंगे। जीवन में होने वाले परिवर्तनों के बावजूद आपकी प्रतिष्ठा और लोगों पर आपकी पकड़ कायम रहेगी। गाड़ी धीमे चलाइए। किसी गाय को हरा चारा अथवा पालक खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

4. कर्क राशि

दांपत्य जीवन में अच्छा दिन रहेगा। आपके मित्र सहयोगी व अधिकारी आपके कार्य की सराहना करेंगे अतः आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। किसी मित्र या रिश्तेदार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब को भोजन करा दें।

विज्ञापन

5. सिंह राशि

किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम अथवा विवाह समारोह का हिस्सा बनेंगे। बिना वजह अलस के कारण कुछ विषयों से दिमाग भटक सकता है। नए अवसर व संभावनाएं आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। सुबह सूर्य को रोली डालकर जल दें और गरीब को भोजन करा दें।

विज्ञापन

6. कन्या राशि

घर में बिना वजह किसी से उलझेंगे तो आपको हानि हो सकती है। स्वास्थ्य में आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें। सफलता के निकट पहुंचकर कार्यों को अधूरा छोड़ने से बचे।किसी गाय को हरा चारा खिला दें। घायल गोवंश का उपचार कर दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

7. तुला राशि

अपनी रचनात्मक प्रकृति के कारण आज आप लोगों के सम्मान के पात्र बनेंगे। आज परिश्रम ही आपके जीवन का आधार रहेगा। अगर आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें अपना मन अवश्य लगाये। सुबह गरीब को भोजन करा दें और शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

8 वृश्चिक राशि

आज आप आर्थिक उन्नति करेंगे। अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित है तो उस बीमारी से उबरने का समय आ गया है। सुबह सुंदरकांड का पाठ करें और बंदर को गुड़ चने अथवा केला खिला दें।

9. धनु राशि

किसी मित्र अथवा रिश्तेदार के आने से परिवार में खुशी रहेगी अगर आप उद्यमी है तो आज का समय आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें और त्वरित निर्णय लेने से बचे। गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिला दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

10. मकर राशि

जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें अतः किसी भी फैसले को लेने से पहले दिमाग से अवश्य सोचें। अगर आप जमीन या प्रॉपर्टी लेना चाहते हैं तो आज का दिन रुक जाए। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और शाम को शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें।

 

11. कुंभ राशि

जीवन में एकाग्र चित्र को अपने ताकि अपना ध्यान लक्ष्य पर केंद्रित रखें। नियम व कानून के कारण किसी भी प्रकार के टकराव से बचें। किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। गाड़ी धीमे चलाएं। सुबह घायल कुत्ते का उपचार करा दें और कुत्तों को भोजन भी करा दें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जला दें।

12. मीन राशि

जीवनसाथी के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। लंबी प्रतीक्षा के बाद आपको मनचाहा अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। परिवार के साथ आज कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी गाय को चार रोटी में हल्दी लगा करके दें। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola