Aaj Ka Rashifal 20 October 2026: आज 20 अक्टूबर 2026 दिन मंगलवार को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है. इसके समापन के बाद दशमी तिथि लगेगी. ऐसे में आज दशहरा मनाया जा रहा है. आज श्रवण नक्षत्र रहेगा इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र शुरू होगा. शूल और गण्ड योग बन रहा है. कौलव, तैतिल और गर करण रहने वाला है. आज सभी राशियों के लिए समय कैसा रहने वाला है. इसके बारे में आप यहां राशिफल से जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 20 अक्टूबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.
मेष राशि
आपके रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे. खान-पान आपके अनुकूल मिलेगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा मन में प्रसन्नता होगी. कार्यस्थल पर आपकी रुचि बढ़ेगी. साहस में वृद्धि होगी.
वृषभ राशि
समय रहते जरूरी दस्तावेज संभाल लें. मनोवांछित सफलता प्राप्त करेंगे. पारिवारिक सुख व सहयोग बढ़ेगा. पिता या किसी बड़े व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा. आज अनावश्यक धन का अपव्यय संभव है.
मिथुन राशि
आज आपको अनचाहे काम करने पड़ेगे. दांपत्य जीवन में आपसी संबंधों में सुधार होगा. व्यवसायिक स्थिति में पहले से राहत मिलेगी. आज कई नई योजनाऐं बनेगी. घर-परिवार का सुख बढ़ेगा. पिता से अनबन हो सकती है.
कर्क राशि
कमजोर रणनीति के कारण मनचाही सफलता नहीं मिलेगी. नए कार्यक्षेत्र में प्रवेश की संभावना है. आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की राय लेना बेहतर रहेगा. संतान के कामों पर नजर रखना जरूरी है.
सिंह राशि
परिवार के मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी. ज्ञान-चित्रकारी में आपकी रुचि बढ़ेगी. कानूनी झंझटों से राहत मिल सकती है. मुकदमें आदि में आपकी विजय होगी तथा शुभ कार्य संपन्न होंगे.
कन्या राशि
दिन अनुकूल है, स्वास्थ्य में सुधार होगा. मन में निराशा व उदासी का भाव खत्म होगा. किसी को भी अपने राज न बताएं. समाज में अपमानित होना पड़ सकता है इसलिए सतर्क रहें. आपके मनोबल में वृद्धि होगी.
ये भी पढ़ें – Mangal Gochar Rashifal: 12 नवंबर से इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, मंगल गोचर से बनेंगे तरक्की के अवसर
तुला राशि
आज आपको दोस्तों की चिंता ज्यादा रहेगी. सूझ-बूझ द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी. अपनी क्षमता, योग्यता का भरपूर इस्तेमाल करेंगे और सफल होंगे. रुका पैसा प्राप्त करने के प्रयास सफल होंगे.
वृश्चिक राशि
निर्माण कार्य में हो रहे विलंभ से आपकी चिंता बढ़ेगी. आज दांपत्य सुख मिलेगा. व्यापारिक तथा कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए दिन अनुकूल रहेगा. किसी निकटतम व्यक्ति से मतभेद हो सकता है.
धनु राशि
आज रुके हुए निर्माणकार्यों में गती आएगी. साझेदारी के कार्यों में विशेष लाभ होगा. व्यवसायिक समय शुभ रहेगा. साहस व पराक्रम के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे.
मकर राशि
नई उर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी. घरेलु काम -काज के चलते व्यस्त रहेंगे. कार्य स्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी. भूमी भवन में निवेश कर सकते हैं.
कुंभ राशि
आपकी बातों को महत्त्व मिलेगा. परिजनों के साथ यात्रा होगी. विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी. पसंदीदा भोजन की प्राप्ति होगी. राजनिती से जुड़े लोग विश्वासघात का शिकार हो सकते हैं.
मीन राशि
आप की मेहनत और सूझ-बुझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. समय शुभ व अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी. भाई व मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पुरे होंगे.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
किन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
3 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
6 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
7 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines