हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज 11.37 पर बन रहा खास योग, जानें आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा

Aaj Ka Rashifal 2 June 2024: आज यानी 02 जुलाई मंगलवार को कुछ समय के लिए धृति योग बन रहेगा। इसका 12 राशियों पर क्या असर पड़ सकता है? आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन
आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 July 2024: आज यानी 02 जुलाई मंगलवार को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि एकादशी है। सुबह 8:43 बजे के बाद बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। सुबह के समय 11:17 तक धृति योग रहेगा। इस योग के होने पर 12 राशियों के लोगों का पूरा दिन कैसा रहेगा? कौन कौन से उपाय अपनाने आपके लिए फलदायक होगा? इन सभी के बारे में ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से आइए आज के राशिफल के माध्यम से जानते हैं।

मेष राशि 

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जटिल समस्याओं को हल करेंगे। मंगलवार को सुबह मंगल का बीज मंत्र का जाप करें वह बंदरों को केले अथवा गुड़ चना खिलाएं।

वृषभ राशि

बहु प्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए दृष्टिकोण के साथ लक्ष्य पर केंद्रित करें व परेशान ना हो। नारी शक्ति का सम्मान करें। सुबह सूर्य को हल्दी व चावल डालकर जल अर्पित करें। गाय 4 रोटी और गुड़ खिलाएं।

विज्ञापन

मिथुन राशि

उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। गाड़ी धीमे चलाएं। शांत रहे व अध्यात्म का सहारा लें। आज के दिन बंदरों को गुड़ चना अथवा केला खिलाएं। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें तो ठीक रहेगा।

कर्क राशि

किसी मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा वह परिवार में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन होगा। परिवार के सदस्यों के साथ-साथ दिन बीतेगा। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें वह सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल दें।

विज्ञापन

सिंह राशि

विभागीय परिवर्तन की दिशा में सफलता मिलेगी। व्यापार अथवा नौकरी में अपने सहयोगियों से सहायता प्राप्त करेंगे। किसी बहुत पुराने रिश्तेदार के आने से घर में माहौल बहुत अच्छा हो जाएगा। विद्यार्थियों के प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के पूरे योग बनते हैं। सुबह गाय को 4 आटे की लोई में गुड़ डालकर दें।

कन्या राशि

संतान के कारण चिंतित रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य की बीमारी के कारण परेशान रह सकते हैं। परिवार के सदस्यों से बिना वजह ना उलझे अन्यथा पूरा दिन तनाव रहेगा। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें व किसी गरीब को भोजन करा दें तो दिन अच्छा होगा।

विज्ञापन

तुला राशि

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। किसी अध्यात्मिक यात्रा के योग बनेंगे। बिना वजह किसी से न उलझे अन्यथा हानि होगी। किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र का दान करें।

वृश्चिक राशि

पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार में किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। घर परिवार में उत्साह व उल्लास का माहौल बनेगा। घरेलू सामान व वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

धनु राशि

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।आर्थिक रूप से प्रगति होगा। किसी गाय को 4 आटे की लोई हल्दी लगाकर दें तो दिन शुभ रहेगा। सुबह किसी गरीब को भोजन करा दें। कुत्ते को रोटी दें।

मकर राशि

दांपत्य जीवन में दिक्कत आ सकती है। किसी मित्र अथवा रिश्तेदार के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। जरूरतमंद इंसान की मदद करेंगे तो अच्छा रहेगा। पति पत्नी के संबंधों के लिए समय अच्छा है। घायल कुत्ते का उपचार करा दें। कुत्ते को रोटी दें।

विज्ञापन

कुंभ राशि

जीवन में चली आ रही परेशानी समाप्त होगी। भवन निर्माण के लिए अच्छे योग है। गाड़ी सावधानी से चलाएं। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर चले तो दिन अच्छा रहेगा।  किसी घायल कुत्ते की सेवा करें तो अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़ें- July Month Horoscope: कुंभ राशि पर मंगल मेहरबान, जुलाई में होगी मौज!

विज्ञापन

मीन राशि

रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।घर के किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। एक चुटकी हल्दी पानी में डालकर स्नान करें तो दिन अच्छा रहेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola