हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal 2 January: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए आज साल का दूसरा दिन? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 2 January 2025: नए साल का दूसरा दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा और कौन से उपाय अपनाने आज के दिन लाभकारी रहेंगे? आइए जानते हैं।

विज्ञापन
2 जनवरी 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 January 2025: नए साल की शुरुआत हो गई है और आज यानी 2 जनवरी को साल का दूसरा दिन है। हिन्दू पंचांग के अनुसार पौष माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और दिन गुरुवार है। इस दिन श्रवण नक्षत्र और हर्षण योग का संयोग बन रहा है। किसी भी तरह के शुभ कार्य न करने के लिए राहुकाल का समय 13:42 से 15:00 मिनट तक है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 2 जनवरी का राशिफल बताया है जिसमें 12 राशियों के बारे में में जानकारी दी है, आइए जानते 1 जनवरी को 12 राशियों के लिए कौनसे उपाय करने लाभकारी रहेंगे? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

अगर आप खिलाड़ी हैं तो आज का दिन आपके लिए विशेष रहेगा। सुबह किसी गाय को भोजन करा दें। घायल गाय का उपचार करें, दिन अच्छा जाएगा।

वृषभ राशि

किसी से ना उलझे अन्यथा आपको मानसिक तनाव होगा। कार्यस्थल पर लोगों से नर्मी से बात करें ताकि आपका दिन अच्छा जाए। सुबह बंदर को केले खिला दें। किसी गरीब को पीले चावल दान करें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

मिथुन राशि

आज आपका प्रमोशन हो सकता है या उसको कराने के विषय में बात करें तो अच्छा रहेगा। सुबह गाय को हरा चारा दें या किसी घायल गाय का उपचार करें। किसी छोटी बच्ची को मीठे चावल अथवा खीर बनाकर खिला दें तो अच्छा रहेगा।

कर्क राशि

किसी मित्र अथवा रिश्तेदार का घर आना जाना होगा। आपका मन कहीं ना कहीं भटकता रहेगा। सुबह किसी गरीब को चावल आटा दान करें। सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए काफी ऊर्जा से भरा रहेगा तथा परिवार में सभी लोगों से मिलकर रहेंगे। लंबी यात्रा पर जाए तो बहुत अच्छा रहेगा। किसी मित्र या रिश्तेदार से मिलकर बहुत ही प्रसन्नता का एहसास होगा। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को आटे की लोई में हल्दी लगाकर दें।

कन्या राशि

आपके ससुराल पक्ष से प्रसन्नता का समाचार मिलने के योग है। किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। आज धन प्राप्ति के योग हैं अतः मां लक्ष्मी की उपासना करें। गाय को कर आटे की लोई में हल्दी लगाकर दें और घायल गाय का उपचार भी करा दें।

विज्ञापन

तुला राशि

बिना वजह स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ना करें। पत्नी को बीमारी हो सकती है इसलिए उनकी सेहत का अवश्य ध्यान रखें। व्यापार में उतार चढ़ाव आएंगे लेकिन घबराएं नहीं। छोटी बच्ची को भोजन करा दें। गाय को चार रोटी और गुड़ दें। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और सूर्य को जल दें।

वृश्चिक राशि

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी करें तो अच्छा रहेगा। सुबह माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से चले। किसी घायल गाय का उपचार करा दें तथा बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

धनु राशि

आज का दिन शिक्षण कार्य करने वाले व विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी रिश्तेदार के आने से घर में खुशियां लौट आएंगी। सुबह गाय को 4 आटे की रोटी बनाकर हल्दी लगाकर दें।

ये भी पढ़ें- Shani Gochar 2025: शनि के गुरु राशि में प्रवेश से 3 राशियां होंगी मालामाल, चमकेगा भाग्य और होगा तगड़ा मुनाफा!

विज्ञापन

मकर राशि

वकील या पुलिस में कार्य करने वाले लोग ध्यान दें कि उनको संयम की बहुत जरूरत है और बिना वजह किसी से ना उलझें। सुबह किसी गाय को 6 केले खिलाएं। सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल दें। किसी घायल कुत्ते का उपचार करें व खाने को दें।

कुंभ राशि

घर परिवार के लोगों के साथ समझौता करके भी रिश्ते बनाए जा सकते हैं। इस बात को ध्यान रखें। घर परिवार में जितना शांत रहेंगे उतना दिन अच्छा रहेगा। सुबह माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकले।सुबह सवेरे सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल दें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

मीन राशि

आज का दिन व्यापार व निजी क्षेत्र में कार्य करने वालों के लिए अच्छा रहेगा। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। परिवार में वातावरण सुखमय रहेगा। सुबह गाय और कुत्ते को भोजन दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola