हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज शनिवार को किन राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, किन्हें होगा नुकसान, पढ़ें 18 जुलाई 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 18 जुलाई 2026 दिन शनिवार को ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है. इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें आज 18 जुलाई 2026 का राशिफल.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Rashifal 18 July 2026: आज 18 जुलाई 2026 दिन बुधवार को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है. पंचमी तिथि का समापन 19 जुलाई की सुबह 3 बजकर 42 मिनट पर होगा. आज रवि योग बन रहा है और विडाल योग प्रभावित रहेगा. आज पूर्वाफाल्गुनी और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहने वाला है. इसके साथ ही आज बव, बावन और कौलव करण रहने वाला है. वरीयान् और परिघ योग का निर्माण हो रहा है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 18 जुलाई 2026, दिन शनिवार के राशिफल के बारे में जानते हैं.

मेष राशि

मेष राशि के जातकों का भाग्य उनका पूरा सहयोग देगा. ईश्वर की आराधना करना आपके लिए सबसे श्रेष्ठ होगा. आपका परिवार के साथ अच्छा खासा समय व्यतीत होगा. आज आप अपनी योग्यता और बुद्धिमत्ता का प्रयोग करेगे. स्वभाव में उथल पुथल देखने को मिलेगी.

विज्ञापन

वृषभ राशि

आज के दिन सेहत मे कोई खराबी बन सकती है, आपके व्यवहार मे बदलाव देखने को मिलेगा जो आप के काम-काज के लिए उत्तम नहीं रहेगा और आपकी आय भी घटेगी. आज एक नया जोश देखने को मिलेगा . आज का दिन आपकी माता और बहन के लिए उत्तम है .

विज्ञापन

मिथुन राशि

आज आप शिक्षा के क्षेत्र मे अच्छी मेहनत करेंगे और फल भी आपके अनुकूल ही मिलेगा. आप हर जगह सफल भी रहेंगे. सात्विक विचार आपके मन मे आएगे और परमात्मा की कृपा आप पर बनी रहेगी. आज का दिन पिता के लिए उत्तम है .

विज्ञापन

कर्क राशि

इस राशि के जातकों का दिन पूरी तरह से उत्तम रहेगा. आज आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी और सूर्य के जैसा तेज आप मे देखने को मिलेगा. आज पेट की दिक्कते बनी रहेगी. मित्रो से सहयोग मिलेगा और काम-काज मे बढ़ोतरी भी होगी .

विज्ञापन

सिंह राशि

आज भाई बहनो से मदद मिलेगी. आज आप को सिर चकराने जैसी बीमारियां हो सकती है. आप किसी और के विवाद मे अपनी राय ना दे वरना आप फंस सकते है, साथ ही आपके पुराने विवाद फिर से खड़े हो जाएगे. आप अपने गुस्से पर नियंत्रण करें और अनावश्यक राय देने से बचना होगा.

विज्ञापन

कन्या राशि

आपकी माता की सेहत मे उतार चढ़ाव देखने को मिलेगी, साथ ही आपका मन किसी काम मे पूरी तरह से नही लग पाएगा. भावनाओ के बंधन में बंध जाने का अनुभव होगा. आज कार्य पूर्ण हो जाने से आनंद की मात्रा में वृद्धि होगी. किसी भी प्रकार का निर्णय लेने में आप जल्दबाजी न करें. आज का दिन आपके लिए आराम का दिन है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Krishna Janmashtami 2026: 4 या 5 सितंबर 2026, कृष्ण जन्माष्टमी कब मनाई जाएगी? यहां जानिए सटीक तारीख और पूजा मुहूर्त

तुला राशि

विज्ञापन

आज के दिन आपको आर्थिक लाभ मिलेगा. आपको नौकरी में तरक्की भी मिल सकती है. आज का दिन अच्छा बीतेगा. आज आपको विविध कार्यों से ऑफर मिलेंगे. दोस्तों के साथ मुलाकात होगी. व्यापारी वर्ग की आय में बढ़ोत्तरी होगा. आज आपको महिला मित्रों का सहयोग मिलेगा.

वृश्चिक राशि

आप अपने व्यवहार पर संयम रखें. आप पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें और सबसे अच्छा व्यवहार करें. आज करियर में आपको सफलता मिल सकती है. आपको पीछे किए गए कार्यों का प्रतिफल मिलेगा. आप इस सफलता से प्रसन्न रहेंगे. यात्रा से धन लाभ होने संभावना है.

धनु राशि

आज परिजनों के सहयोग के साथ साथ पिता का भी सहयोग मिलेगा. सामाजिक क्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी. ऑफिस के काम मे आप व्यस्त रहेंगे. आज जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं. आज आपको कारोबार में मुनाफा मिलेगा. आप लेन-देन में सावधानी बरतें वरना नुकसान की स्थिति में पहुंच जायेगे.

मकर राशि

अपने सोचे हुए काम आप आज पूरे कर पाएंगे. आप अपने लक्ष्य को पूरा करने में पूरा ध्यान दें तथा अपने मन की करे, आपको फायदा मिलेगा. अनावश्यक सलाह से बचना होगा. नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे. आज आप सावधानी बरतें, पुराने रोग आपको फिर से परेशान कर सकते हैं. 

कुंभ राशि

आज आप नया काम शुरू करने से बचें. किसी के साथ विवाद होने की संभावना है. आज बहस करने से बचें. आपको कारोबार में मुनाफा मिल सकता है. कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं. आज आपको चोट लग सकती है अतः वाहन चलाने में आप सावधानी बरतें. 

मीन राशि

आज मित्रों से मुलाकात होने की संभावना है . वाणी पर संयम रखने का प्रयास करें. शैक्षणिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं . पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा. आज आपका पारिवारिक कार्यों में धन अधिक खर्च होगा. आपको पेट में दिक्कत हो सकती है. खाना पान पर नियंत्रण रखें.

ये भी पढ़ें – Jagannath Mandir: कई रहस्यों से घिरा है पुरी का जगन्नाथ मंदिर, यहां होने वाले चमत्कार से विज्ञान भी हैरान

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola