Aaj Ka Rashifal 17 March 2026: आज 17 मार्च 2026 को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है. आज मासिक शिवरात्रि के दिन शतभिषा और पूर्व भाद्रपद नक्षत्र रहेगा. इसके साथ सिद्ध, साध्य और शुभ योग रहेगा. आज दिनभर की ग्रह स्थिति, योग, नक्षत्र और करण के संयोग से मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा इसके बारे में राशिफल के जरिए जानते हैं. आज के राशिफल के बारे में पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं. पढ़ें 17 मार्च 2026 दिन रविवार का राशिफल.
मेष राशि
आज अपनी गलतियों को नजर अंदाज न करें. व्यवसाय से संबंधित कई नई योजनाएं बनेगी. आज कार्यपद्धति में सुधार करने से आपका लाभ बढ़ेगा. आज आपकी घर-बाहर दोनों जगह अच्छी पूछ-परख रहेगी. जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करना होगा. अपने आप को संभालें और संगती बदलें क्योंकि संगति का असर आपके निजी जीवन पर पड़ेगा.
वृषभ राशि
इस राशि के जातकों का आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है. आज कार्यस्थल पर आपकी काफी ज्यादा व्यस्तता रहेगी. आज के दिन आप जल्दबाजी करने से बचें क्योंकि जल्दबाजी में हानि संभव है. आज आप विवाद न करें उससे बचे क्योंकि आज के दिन परिवारिक क्लेश के योग बन रहे हैं.
मिथुन राशि
पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर आपकी चर्चा होगी. कोई पुराना फंसा धन मिल सकता है. रुके कार्य पूर्ण होंगे, संतान के विवाह संबंधित समस्या में उलझे रहेंगे. अनाज तिलहन व्यवसायियों के लिए आज का ये समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा.
कर्क राशि
कभी-कभी ज्यादा होशियारी भी नुकसान देती है बस स्थिति आपके साथ भी बन सकती है. कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी. आज विवाह के लिए किये प्रयास सफल होंगे. आपकी पद – प्रतिष्ठा वृद्धि होगी.
सिंह राशि
आज के दिन आप कारोबार में मंदी की वजह से अत्यधिक परेशान रहेंगे. आपके शत्रु आपके खिलाफ सक्रिय रहेंगे. आज आपको थकान हो सकती है. आपकी धार्मिक आस्था में वृद्धि तो होगी लेकिन उसके साथ साथ चिंता तथा तनाव भी रह सकता है. आज मन लगाकर किए कार्य की निश्चय ही कार्यसिद्धि होगी.
ये भी पढ़ें – Feng Shui Tips: फेंगशुई के 5 खास टिप्स, खुशियों से भर देंगे आपका जीवन, बढ़ेगी घर की बरकत
कन्या राशि
इस राशि के जातकों को आज जल्दबाजी में हानि हो सकती है इसलिए जल्दबाजी से आप बचें. आपके परिवार में चिंता तथा तनाव की स्थिति बनी रहेगी. आज कार्यस्थल पर विवाद करने से बचना होगा. आज वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. आज नए दोस्त बनेंगे.
तुला राशि
आपकी वाक् शैली से लोग प्रभावित होंगे. माता से अकारण मुंहाचाही हो सकती है. आपकी यात्रा सफल रहेगी, प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. आपके रस्ते में आ रही राजकीय बाधाएं दूर होगी, कीमती वस्तुएं आज संभालकर रखें.
वृश्चिक राशि
कार्यस्थल पर अधिकारियों से आपके मतभेद संभव है. आज सुख – सुविधा के सामान में धन खर्च होगा. आज के दिन पारिवारिक जनों का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा. आपके आपसी संबंधों में मधुरता आएगी. आज आपके न्यायापक्ष भी मजबूत होगा.
धनु राशि
किसी की सुनी – सुनाइ बातों पर आप ध्यान न दें अन्यथा दोस्तों के साथ आपका मन-मुटाव बढ़ सकती है. विद्यार्थी वर्ग आज सफलता हासिल करेगा. पार्टी-पिकनिक का आनंद भी मिलेगा और उसके साथ साथ आज आपके कई रुके कार्यों में भी गति आएगी.
मकर राशि
आज धन निवेश से आपको लाभ होगा. अपनी वाणी पर आपको नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो बनते कार्य भी बिगड़ सकते हैं. कोई दुखद समाचार मिल सकता है. आज कार्य की अधिकता इतनी ज्यादा रहेगी कि अधिकता से आपके निजी कार्य प्रभावित होंगे.
कुंभ राशि
आपकी कार्यक्षमता में वृध्दि होगी. भय, पीड़ा, चिंता तथा तनाव बना रहेगा. संपत्ति से जुड़े कार्य आज आपको लाभ देंगे. आपकी उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. आपको धनलाभ होगा, संतान की नौकरी लगने से आज आपका प्रसन्न रहेंगे.
मीन राशि
आज परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा. आपके आत्मसम्मान बढ़ेगा उसके साथ ही आपके शत्रु परास्त होंगे. आपके अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचने की सोच सकते हैं ऐसे लोगों से सावधान रहें और विवाद से बचें. आपको अपने बच्चों के विवाह की चिंता रह सकती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
24 mins agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines