हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को मिलेगा पैसा और किन्हें रहना होगा सावधान? पढ़ें 16 मार्च 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 16 मार्च को पापमोचनी एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा. आज ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से सभी राशियों का दिन कैसा रहने वाला है इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. चलिए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 16 मार्च 2026 के राशिफल के बारे में.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Rashifal 16 March 2026: आज 16 मार्च 2026 को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है. आज पापमोचनी एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा. एकादशी पारण के दिन धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र रहेगा. इसके साथ ही शिव और सिद्ध योग रहेगा. दिनभर की ग्रह स्थिति, योग, नक्षत्र और करण के संयोग से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा इसके बारे में राशिफल के जरिए जानते हैं. आज के राशिफल के बारे में पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं. पढ़ें 16 मार्च 2026 दिन रविवार का राशिफल.

मेष राशि

आपको अपने विचारों पर आज अंकुश रखना होगा, आज आपको संतो का सानिध्य प्राप्त होगा लेकिन आपको कुसंगति से बचना होगा. विवेक से कार्य करें तो आपको लाभ होगा. पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा. आज विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि 

आज के दिन आपको अनजाने में हुई कोई गलती परेशान कर सकती है. व्यवसाय में जोखिम न लें क्योंकि व्यय में वृद्धि के योग हैं. चोट और विवाद से हानि संभावना है. अपेक्षा न करें, संयम से काम करें. पिता के साथ विवाद हो सकते हैं.

विज्ञापन

मिथुन राशि 

कार्य स्थल पर अनावश्यक तनाव की स्थिति बन सकती है, आपकी यात्रा सफल रहेगी. कोई शुभ समाचार मिल सकते हैं. मेहनत का फल आपको मिलेगा, धनागम होगा. शरीर अस्वस्थ रह सकती है, राजकार्य से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है.

विज्ञापन

कर्क राशि 

लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज शांत होंगे. आज आपको गृहस्थ जीवन का सुख मिलेगा, अपने स्वास्‍थ्य का आप विशेष ध्यान रखें. सम्मान बढ़ेगा, निवेशादि आपके मन के अनुकूल लाभ देंगे. मन में किसी प्रकार का संकोच रहा सकता है.

विज्ञापन

सिंह राशि 

आपको अपनी आदतों में बदलाव लाना होगा. परिजनों का साथ आपके मन को आनंद देगा, हानि से बचें, आज आप जोखिम न उठाएं. धन प्राप्ति सुगम होगी, यात्रा से लाभ होगा. आपके भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे.

विज्ञापन

कन्या राशि 

आज आप गृह क्लेश में न फंसे उसको आगे के लिए टालें और अपने आप को बदलने का प्रयास करें. आपको जीवनसाथी की चिंता रहेगी, आप रोमांटिक यात्रा का मन बना सकते हैं. तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी. तीर्थाटन भी संभव है, धनप्राप्ति होगी. न्याय पक्ष उत्तम रहेगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 16 March 2026: सोमवार को प्रदोष व्रत का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और योग

तुला राशि 

विज्ञापन

आज के दिन की शुरुआत प्रसन्नता पूर्वक होगी. रुका हुआ धन मिलने का योग है. आपकी यात्रा सफल रहेगी, यात्रा से धन लाभ भी हो सकता है, आज सभी निवेश आपके पक्ष में रहेंगे. भय-चिंता आपको आज सताएंगे. अपने कर्मचारियों से परेशान रहेंगे.

वृश्चिक राशि 

आज व्यवसाय में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे. आपकी दिनचर्या में बदलाव रहेगा. कई नई योजनाएं बनेगी. कार्य करने की शैली में बदलाव से आपको लाभ बढ़ेगा. धन कोष में वृद्धि होगी. माता के स्वास्थ में बदलाव होगा. बिना मांगे अपनी राय किसी को न दें तो ज्यादा अच्छा रहेगा.

धनु राशि 

आप के किये कार्य से लोग प्रभावित होंगे. भय, चिंता व तनाव की स्थिति रह सकती है. आज आप जोखिम लेने से बचें, चोट-दुर्घटना, चोरी आदि से आपको हानि संभावित है. हनुमान जी महाराज को चोला अर्पण करें, आपके समस्त कार्य सिद्ध होंगे.

मकर राशि

आपके प्रेम-प्रसंग में आज सफलता के योग हैं. आज आप अग्नि-वाहन-मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. विवादों से आपको बचना होगा, आपकी कुसंगति आपको हानि पहुंचा सकती है, किसी कार्य में जोखिम न लें. पुराना रोग फिर उभर सकता है.

कुंभ राशि

आज आपको मानसिक शांति मिलेगी, प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. धन प्राप्ति में सुगमता होगी, शरीर अस्वस्थ रह सकता है. विवेकपूर्ण कार्य आपको लाभ देंगे, प्रतियोगिता में सफल होंगे. वाहन सुख मिलेगा व संतान सुख भी संभव है.

मीन राशि 

धर्मिक अनुष्ठानों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी. शत्रु आपके सामने शांत और मजबूर दिखेंगे, संपत्ति के कार्यों से लाभ होगा. आज आपकी उन्नति संभव है, शारीरिक कष्ट के योग बन रहे हैं. आज किया गया निवेश आपको आपके अनुकूल फल प्रदान करेगा. ससुराल पक्ष से सुख संभव है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola