हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानें राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 16 फरवरी 2026 का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आप दैनिक राशिफल के जरिए जान सकते हैं. आज किन्हें भाग्य का साथ मिलेगा और किन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा चलिए इसके बारे में पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं. यहां पढ़ें 16 फरवरी 2026 का राशिफल.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Rashifal 16 February 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 16 फरवरी 2026 को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा. वरीयान् और परिघ योग का संयोग बन रहा है. आज के नवग्रहों की बात करें तो राहु ग्रह कुंभ राशि में, केतु ग्रह सिंह राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में, देवगुरु बृहस्पति ग्रह मिथुन राशि में, मंगल ग्रह मकर राशि में, सूर्य ग्रह कुंभ राशि में, बुध ग्रह कुंभ राशि में और शुक्र ग्रह कुंभ राशि में रहेंगे, जबकि चंद्र ग्रह मकर राशि में रहेंगे.

आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 16 फरवरी 2026, शिव जी को समर्पित सोमवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

मेष राशि

विज्ञापन

कार्यो में रुकावट न आए इसके लिए आप हर कदम सोच समझ कर चलें. कार्य स्थल पर बार बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं.

वृषभ राशि 

विज्ञापन

मांगलिक कार्यो में खर्च होगा. विरोधी सक्रिय होंगे. कारोबार में विस्तार होगा. नए मित्र बनेंगे. धार्मिक कार्यो में रूचि बढ़ेगी. रिश्तों में दरार आ सकती है.

मिथुन राशि 

विज्ञापन

पारिवारिक सोहार्द बना रहेगा. किसी रिश्तेदार की मदद से कार्य पूर्ण होंगे. व्यपार में परिवर्तन के योग हैं. ससुराल पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे.

कर्क राशि 

विज्ञापन

अपने प्रोफेशन से आप न खुश हैं. समय के साथ स्थिति आप के अनुकूल बनेगी. जीवनसाथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा. कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है.

सिंह राशि

विज्ञापन

अपने सहकर्मियों से बातों में नर्मी लाएं. विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा. नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं. किसी की सिफारिश से काम बन सकता है.

कन्या राशि

विज्ञापन

हितकारी समय चल रहा है. सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा. महत्वपूर्ण अनुबंध आज हो सकते हैं. नेत्र रोग से पीड़ित रहेंगे. समय पर कार्य करना सीखें.

तुला राशि

विज्ञापन

समय की अनुकूलता का आभास होगा. परिवारजनों के सहयोग से कोई बड़ा काम हो सकता है. जमीन जायदाद से सम्बंधित मामले आज सुलझ सकते हैं. न्याय पक्ष मजबूत होगा.

वृश्चिक राशि 

दिन की शुरुआत में आलस के चलते कुछ न करने का मन होगा. जरूरी कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करें. लेनदेन में सावधानी रखें. पुराने मित्रों से भेट होगी. निवेश से लाभ संभव है.

धनु राशि 

कारखाने में नई मशीनरी के लगने से लाभ होगा. समय अपने पराए की पहचान करा देगा. जीवनसाथी के व्यवहार में परिवर्तन आएगा. वाहन सुख संभव. यात्रा हो सकती है.

मकर राशि 

आपकी चंचलता के चलते संबंध कमजोर होंगे. किसी भी कार्य को करने से पहले उसे समझे उसके प्रति समर्पित रहे तो ही आप सफल होंगे. शेयर वायदा से जुड़े लोग आज सतर्कता से निवेश करें. न्याय पक्ष कमजोर रहेगा.

कुंभ राशि 

समय रहते कार्यो को पूर्ण करें. लंबे समय स्व भूमि संबंधी कार्य रुखा हुआ है उसके प्रति आप लापरवाही कर रहे है. समय रहते कार्रवाई करे. अन्यथा भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.

मीन राशि 

किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए. हिम्मत से आगे बड़े सफलता मिलेगी. घरेलू खर्च बढ़ेंगे. पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है. जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें.

ये भी पढ़ें – Falgun Amavasya 2026: 16 या 17 फरवरी, कब है फाल्गुन अमावस्या? यहां दूर करें डेट को लेकर कन्फ्यूजन और जानें जरूरी नियम

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola