हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: रवि प्रदोष पर आज कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 15 September 2024: कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन? आपके लिए कौन से उपाय अपनाने रहेंगे लाभकारी? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन
आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 September 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार 15 सितंबर को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस तिथि पर श्रावण नक्षत्र और अतिगंदा योग का निर्माण हो रहा है। इस तिथि पर प्रदोष व्रत भी है जो रविवार होने के कारण रवि प्रदोष से भी जाना जा रहा है। आज 15 सितंबर 2024 को शुभ मुहूर्त सुबह के समय 11:48 से 12:36 तक रहेगा। राहुकाल का समय शाम को 16:46 से 18:18 तक रहेगा। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 12 राशियों ने 15 सितंबर का राशिफल बताया है, आइए जानते हैं 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

1. मेष राशि

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सुबह सूर्य को जल दें और बजरंग बाण का पाठ करें।

2. वृषभ राशि

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोग या विरोधी सक्रिय रहेंगे। धन हानि होने की आशंका रहेगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे। गरीबों और कुत्तों को खाना खिला दें। सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल अर्पित करें।

विज्ञापन

3. मिथुन राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे। निजी सुख में व्यवधान रहेगा। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

4. कर्क राशि

आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर चले। सुबह सूर्य को होली में चावल डालकर जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

5. सिंह राशि

सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। आध्यात्मिक मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी और गुड़ दें।

ये भी पढ़ें- Pradosh Vrat: शिव जी की कृपा पाने के लिए पढ़ें प्रदोष व्रत कथा

विज्ञापन

6. कन्या राशि

उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के योग है। गाय को हरा चारा खिला दें और सूर्य को जल दें ।

7. तुला राशि

मन अशांत रहेगा और व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। महिला अधिकारी से तनाव मिल सकता है। शासन सत्ता में उथल-पुथल रहेगी। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

8. वृश्चिक राशि

किया गया प्रयास सार्थक सिद्ध होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सफल होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चने अथवा केला खिला दें।

9. धनु राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। सुबह गाय को चार रोटी हल्दी लगाकर दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

10. मकर राशि

व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। पारिवारिक कर्म से मन अशांत रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मन को एकाग्र करें। वाहन धीरे चलाएं। सुबह कुत्तों को भोजन करा दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

11. कुंभ राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार में कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा जिसकी वजह से आप व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। शनि के बीज मंत्र का जाप करें। घायल कुत्ते का उपचार करा दें।

विज्ञापन

12. मीन राशि

प्रयास फलीभूत होंगे। जीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक समृद्धि के कारण आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुबह गाय को हल्दी लगाकर चार रोटी दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। सूर्य को जल अर्पित करें।

 डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मे व्यक्ति होते हैं पिछले जन्म के कर्जदार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola