हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन, पढ़ें 14 जुलाई 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 14 जुलाई 2026 मंगलवार को आषाढ़ अमावस्या पर सभी राशियों के भाग्यफल के बारे में जान सकते हैं. आज ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है. इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. पढ़ें आज 14 जुलाई 2026 का राशिफल.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Rashifal 14 July 2026: आज 14 जुलाई को अमावस्या है. आषाढ़ माह की अमावस्या तिथि के दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए उपाय कर सकते हैं. आज अमावस्या तिथि के दिन आडल योग का निर्माण हो रहा है. पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र रहने वाला है. इसके साथ ही नाग, किंस्तुघ्न और बव करण रहने वाला है. व्याघात योग रहेगा. इसके बाद हर्षण योग आरंभ होगा. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 14 जुलाई 2026, दिन मंगलवार के राशिफल के बारे में जानते हैं.

मेष राशि

आज का दिन आनंद पूर्वक बीतेगा. मित्रों के पीछे धनखर्च हो सकता है और लाभ भी होगा. सरकारी और अर्ध सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी. दांपत्य जीवन अच्छा चलेगा. व्यापार में लाभ के नए स्रोत दिखाई देंगे. अचानक धन लाभ होने की संभावना है.

विज्ञापन

वृषभ राशि

नए कार्यों का आयोजन करने की इच्छा रखने वालों के लिए अनुकूल दिन है. नौकरी तथा व्यवसाय में आपको लाभ मिलेगा. पद लाभ के संयोग बनेंगे. व्यापार में प्रगति के योग बने हुए हैं. सरकार द्वारा लाभ के समाचार मिलेंगे. मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

विज्ञापन

मिथुन राशि

आपके कार्य में विलंब हो सकता है. शरीर में स्फूर्ति और मन में उत्साह रहेगा. नौकरी में अधिकारियों के नकारात्मक व्यवहार से मन दुखी हो सकता है. महत्त्वपूर्ण कार्य या निर्णय आज स्थगित रखने की सलाह है.

विज्ञापन

कर्क राशि

बाहर के खाने-पीने के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है. क्रोध पर नियंत्रण रखें. पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद ना हो, इसका ध्यान रखें. नए संबंध तकलीफदायक साबित हो सकते हैं. आज पैसों की किल्लत हो सकती है.

विज्ञापन

सिंह राशि

जीवनसाथी के बीच मामूली कारणों से मनमुटाव हो सकता है. सांसारिक विषयों के बारे में सोचकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं. साझेदारों के साथ मतभेद हो सकता है. विपरीत लिंग के साथ की मुलाकात आनंद दायक रहेगी.

विज्ञापन

कन्या राशि

शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. घर में सुख-शांति का माहौल रहने से प्रसन्नता अनुभव करेंगे. आर्थिक लाभ और काम में सफलता मिलेगी. नौकरी में लाभ मिलेगा. सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा. प्रतिस्पर्धा पर विजय प्राप्त कर सकेंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Surya Guru Yuti: 16 जुलाई से मेष समेत इन 6 राशियों को होगा व्यापार में लाभ, कर्क राशि में बनेगा गुरु आदित्य राजयोग

तुला राशि

विज्ञापन

रचनात्मक क्षमताओं का उत्तम उपयोग कर सकेंगे. संतान की प्रगति होगी. प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात रोमांचक रहेगी. तन-मन से ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे. विचारों की अधिकता से आपका मन विचलित रहेगा. किसी के साथ वाद-विवाद में ना उलझें.

वृश्चिक राशि

आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से भय अनुभव कर सकते हैं. किसी न किसी बात की चिंता आपको परेशान करेगी. परिजनों के साथ अनबन होने की आशंका है. माता का स्वास्थ्य नरम रह सकता है. विद्यार्थी वर्ग को सफलता के लिए मेहनत अधिक करनी पड़ेगी.

धनु राशि

अध्यात्म की तरफ आपका आकर्षण रहेगा. नए कार्य की शुरुआत के लिए यह समय शुभ है. हाथ में लिए हुए कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे. छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं. धन लाभ के योग बन रहे हैं. छोटे भाई-बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा.

मकर राशि

वाणी और व्यवहार में संयम रखें. परिजनों के साथ मनमुटाव न हो, इसका ध्यान रखें. शेयर-सट्टा में अपनी पूंजी निवेश का विचार कर सकते हैं. आपको आर्थिक लाभ होगा. स्वास्थ्य संबंधी कुछ शिकायत रहेगी. नकारात्मक विचारों से दूर रहना हितकर होगा.

कुंभ राशि

शारीरिक और मानसिक रूप से आनंदित रहेंगे. सगे-संबंधियों तथा मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में उत्सव का वातावरण रहेगा. मिष्ठान का आनंद लेंगे. घूमने-फिरने का कार्यक्रम आयोजित हो सकता है. आर्थिक दृष्टि से लाभदायक दिन है.

मीन राशि

आर्थिक आयोजन और पूंजी निवेश करते समय ध्यान रखने की आवश्यकता है. एकाग्रता कम और बेचैनी ज्यादा अनुभव कर सकते हैं. धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च हो सकता है. मित्रों तथा स्वजनों के साथ मतभेद ना हो ध्यान रखें. कोई यात्रा पर जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें – Sawan 2026: शुरू होने वाला है सावन का पावन महीना, शिव जी की कृपा के लिए घर ले आएं ये 5 चीजें

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola