---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि के लोगों का दिन, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 February 2024: आज यानी 14 फरवरी 2024 को आपका दिन कैसा रहेगा? आइए राशिफल और उपाय जानते हैं।

---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal 14 February 2024 in Hindi: ज्योतिष के अनुसार कुल 12 राशियां हैं और सभी व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव डालती है। ग्रहों के बदलाव से कभी अच्छा तो कभी बुरा समय देखने को मिलता है। हर दिन की तरह आज यानी 14 फरवरी 2024 को आपका दिन कैसा रहेगा? आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा बताया गया आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

मन में तनाव रह सकता है। नौकरी के लिए परीक्षा में साक्षात्कार के कार्यों में ध्यान लगाए तो सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि के योग है। सुबह हनुमान चालीसा पढ़ने और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। बंदर को केले अथवा गुड़ चना खिला दें।

---विज्ञापन---

वृष राशि

मनपसंद रहेगा वह परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। किसी मित्र अथवा रिश्तेदार के कारण नौकरी में लाभ हो सकता है। सुबह किसी छोटी बच्ची को दान करें और शुक्र देव के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि

निजी और व्यावसायिक मामलों में जो भी आपकी प्रॉब्लम है वह सॉल्व होंगी। व्यापार के सिलसिले में बाहर जाना हो सकता है। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

मन अशांत रह सकता है लेकिन बातचीत से रिश्तों की कड़वाहट दूर की जा सकती है। गाड़ी धीमे चलाएं। सुबह बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें और शिवलिंग पर आप दूध और जल अर्पित करें।

सिंह राशि

कभी-कभी कार्य का दबाव होने के कारण मन परेशान रह सकता है। धर्म के प्रति आस्था रखेंगे तो मन को शांति मिलेगी। स्थान परिवर्तन हो सकता है। सुबह सूर्य को जल्द और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। गरीब को भोजन करा दें।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

मन प्रफुल्लित रहेगा और आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। परिवार में कोई धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है। गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

तुला राशि 

अध्ययन के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी वह शिक्षण तथा शोध कार्यों में आपको मनचाहे परिणाम मिलेंगे। यात्रा का योग बन सकता है। गरीब को भोजन करा दें और शुक्र देव के बीज मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

कभी-कभी ज्यादा सोचने से मन परेशान रह सकता है इसलिए आप सोचे कम और कार्य में मन ज्यादा लगा कर रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना खिला दें।

धनु राशि

मन प्रसन्न रहेगा। पिता से धन प्राप्ति हो सकती है। पढ़ाई लिखाई में सफलता मिलेगी। मित्र और रिश्तेदारों का सहयोग प्राप्त होगा। गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिला दें।

---विज्ञापन---

मकर राशि

जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में विस्तार होगा और मनचाहे परिणाम मिलेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। कुत्ते को भोजन करा दें और शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि

वाणी में मधुरता और संयम रहेगा जिसकी वजह से लोग आपको सम्मान देंगे। किसी मित्र अथवा करीबी रिश्तेदार से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। गाड़ी धीमे चलाएं। शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें और घायल कुत्ते का उपचार करा दें और कुत्ते को भोजन भी करा दें।

---विज्ञापन---

मीन राशि

मन में शांति और प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम हो सकता है। चार रोटी में हल्दी लगाकर गाय को खिला दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

First published on: Feb 14, 2024 05:30 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola