हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज इन 6 राशियों की खुशियों पर नहीं लगेगा ग्रहण, पढ़ें 13 सितंबर 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: राशिफल के जरिए प्रत्येक व्यक्ति को दिनभर होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में पता चलता है. यदि आप भी जानना चाहते हैं कि आज यानी शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें 13 सितंबर 2025 का राशिफल.

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 13 September 2025: ज्योतिष दृष्टि से 13 सितंबर 2025 का दिन बेहद खास है क्योंकि आज तीन-तीन शुभ व प्रभावशाली ग्रहों का गोचर हो रहा है. आज आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी और अष्टमी तिथि के दिन सूर्य और बुध देव उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जबकि मंगल देव तुला राशि में गोचर करने वाले हैं. वहीं, सूर्य देव सिंह राशि में बुध और केतु के साथ रहेंगे, जबकि शुक्र देव कर्क राशि में, राहु ग्रह कुंभ राशि, मिथुन राशि में बृहस्पति, मीन राशि में शनि और वृषभ राशि में चंद्र देव संचार करेंगे. इसके अलावा आज कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, वणिज करण, विष्टि करण, बव करण, हर्षण योग और वज्र योग बन रहा है. आइए अब ज्योतिषाचार्य पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज यानी 13 सितंबर 2025, शनिवार का दिन सभी 12 राशिवालों के लिए कैसा रहने वाला है? 

मेष राशि

चतुराई से आप अपने कार्यों को करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी. साथ ही व्यापार में वृद्धि होगी. खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है. यदि यात्रा करने का मौका मिले तो उसका लाभ उठाएं.

वृषभ राशि

वर्तमान समय वृषभ राशिवालों को शुभ फल देने वाला है, लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा. इसके अलावा क्रोध पर नियंत्रण रखें और इष्ट देव की आराधना करें.

विज्ञापन

मिथुन राशि

माता-पिता को संतान के विवाह की चिंता रहेगी. हालांकि, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. खासकर, पूंजी निवेश से लाभ होने के योग हैं. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, वो अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें.

कर्क राशि

व्यापार के विस्तार की योजना आज शनिवार को सफल होगी. कर्क राशि के जातक व्यर्थ की चिंता न करें, बल्कि समय रहते पूंजी निवेश कर दें. उम्मीद है कि आज आपके शत्रु वर्ग सक्रिय रहेंगे.

विज्ञापन

सिंह राशि 

नौकरीपेशा जातकों के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे. यदि सामने से आपके पास कोई मौका आता है तो उसका लाभ जरूर उठाएं. सिंह राशि के जातकों की आज घरवालों से भेंट होगी, जिसके चक्कर में खर्चा भी हो सकता है.

कन्या राशि

आज आपके धन में वृद्धि होगी. साथ ही आप अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लेंगे. मन में यदि कोई दुविधा चल रही है तो आध्यत्मिक बल से लाभ होगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang: आज सप्तमी श्राद्ध पर रहेगी भद्रा की काली छाया, शुभ मुहूर्त जानने के लिए पढ़ें 13 सितंबर का पंचांग

तुला राशि

लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का अंत होगा. आज आपका अधिकतर समय महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगेगा, लेकिन ज्यादा घमंड दिखाने से नुकसान हो सकता है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

कामकाजी लोगों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें नौकरी की तलाश में आज भटकना पड़ेगा. जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उन्हें किसी जरूरी काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

धनु राशि

शांत दिमाग से लिए गए फैसले धनु राशिवालों के हित में रहेंगे. साथ ही बीमारियां दूर रहेंगी. इसके अलावा मित्रों से मुलाकात होगी, जिस कारण मन प्रफुल्लित रहेगा.

विज्ञापन

मकर राशि

आज आपका पेट खराब रहेगा. इसलिए खाने पर ज्यादा ध्यान दें. मकर राशि के जातक यदि आज मन लगाकर कोई भी कार्य करेंगे तो उसमें उन्हें सफलता जरूर मिलेगी. वहीं, मनचाहा जीवनसाथी मिलने से सिंगल जातकों का मन प्रसन्न रहेगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक आज फालतू चीजों पर अपना समय बर्बाद न करें और अपने मन की सुनें. यदि आज कोई जरूरी फैसला लेना पड़ता है तो जल्दबाजी न करें. उम्मीद है कि आज आपको किसी पुराने निवेश से लाभ होगा.

विज्ञापन

मीन राशि

ऑफिस में कार्य की अधिकता के कारण जरूरी कार्य समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे. हालांकि, आज मीन राशि के जातक उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे. साथ ही दान-पुण्य जैसे कार्यों से आपके मन को शांति मिलेगी.

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 13 सितंबर को 6 राशियों के प्रेम जीवन में बढ़ेंगी खुशियां, सूर्य-बुध और मंगल रहेंगे मेहरबान

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola