Aaj ka Panchang: आज सप्तमी श्राद्ध पर रहेगी भद्रा की काली छाया, शुभ मुहूर्त जानने के लिए पढ़ें 13 सितंबर का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज 13 सितंबर 2025, वार शनिवार को पितृपक्ष का सप्तमी श्राद्ध होगा, जिसकी पूजा के लिए दोपहर तक शुभ मुहूर्त है. हालांकि, आज भद्रा की अशुभ साया भी है. आइए अब जानते हैं 13 सितंबर 2025 के शुभ-अशुभ समय और ग्रहों की स्थिति आदि के बारे में.

Aaj ka Panchang 13 September 2025

Credit- News 24 Gfx

Aaj ka Panchang 13 September 2025: पितृपक्ष के 15 दिनों को बेहद खास माना जाता है, जिस दौरान पितरों व पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता और उनकी आत्मा की शांति के लिए पूजा-पाठ किए जाते हैं. हालांकि, इस दौरान तिथि अनुसार पितरों का श्राद्ध किया जाता है. आज यानी 13 सितंबर को पितृपक्ष का सप्तमी श्राद्ध होगा, जिस दिन उन मृतक सदस्यों का श्राद्ध किया जाता है जिनकी मृत्यु सप्तमी तिथि पर हुई हो. आज सप्तमी श्राद्ध की पूजा के लिए कुल तीन शुभ मुहूर्त हैं. आइए अब जानते हैं 13 सितंबर 2025 के पंचांग और श्राद्ध पूजा के मुहूर्त के बारे में.

विज्ञापन

सप्तमी श्राद्ध की पूजा के शुभ मुहूर्त

द्रिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 13 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से लेकर 1 बजे तक कुतुप मुहूर्त रहेगा, जिसके बाद रौहिण मुहूर्त का आरंभ होगा. आज दोपहर 01:49 मिनट तक रौहिण मुहूर्त रहेगा, जिसके समाप्त होते ही अपराह्न काल का आरंभ हो जाएगा. आज दोपहर 04:17 मिनट तक अपराह्न काल रहेगा.

विज्ञापन

तिथि, योग और दिशा शूल

आज आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी और अष्टमी तिथि रहेगी. साथ ही आज सुबह 10:32 मिनट तक हर्षण योग रहेगा, जिसके बाद देर रात तक वज्र योग रहने वाला है. इसके अलावा आज दिनभर पूर्व दिशा शूल रहेगी.

नक्षत्र और करण

नक्षत्र की बात करें तो आज सुबह 10:11 मिनट तक कृत्तिका रहेगा, जिसके बाद देर रात तक रोहिणी नक्षत्र रहने वाला है. इसके अलावा आज सुबह 07:23 मिनट तक वणिज करण रहेगा. इसके समाप्त होते ही विष्टि करण का आरंभ हो जाएगा, जो शाम में 6 बजकर 11 मिनट तक रहने वाला है. दिन के अंत में यानी विष्टि करण के समाप्त होते ही देर रात तक बव करण चलेगा.

विज्ञापन

सम्वत और चंद्रमास

chandramas

सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज प्रात: काल 6 बजकर 26 मिनट पर सूर्योदय होगा, जिसके बाद दोपहर में 12 बजकर 8 मिनट के आसपास चंद्रास्त होगा. इसके बाद शाम में 6 बजकर 45 मिनट के करीब सूर्यास्त होगा, जबकि रात में 10 बजकर 55 मिनट के आसपास चंद्रोदय होने की संभावना है.

विज्ञापन

आज का शुभ मुहूर्त

13 September Shubh Muhurat

आज का अशुभ मुहूर्त 

नवग्रहों की स्थिति

  • सिंह राशि में सूर्य देव युति स्थिति में बुध देव और केतु ग्रह के साथ रहेंगे।
  • कन्या राशि और तुला राशि में मंगल ग्रह आज संचार करेंगे।
  • शुक्र देव आज चंद्र ग्रह की राशि कर्क में रहेंगे।
  • पापी ग्रह राहु शनि की राशि कुंभ में दिनभर संचार करेंगे।
  • मिथुन राशि में बृहस्पति यानी गुरु अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।
  • शनि देव आज मीन राशि में संचार करने वाले हैं।
  • चंद्र देव आज वृषभ राशि में संचार करेंगे।

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 13 सितंबर को 6 राशियों के प्रेम जीवन में बढ़ेंगी खुशियां, सूर्य-बुध और मंगल रहेंगे मेहरबान

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ