हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: तुलसी विवाह के दिन 12 राशियों पर कैसा असर? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 13 November 2024: आज यानी 13 नवंबर बुधवार को 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? कौन से उपाय अपनाने लाभकारी रहेंगे? आइए जानते हैं।

विज्ञापन
आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 November 2024: आज यानी 13 नवंबर को कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और दिन बुधवार है। आज तुलसी विवाह के अवसर पर भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम जी और मां तुलसी का विवाह कराया जाएगा। शुभ कार्यों को न करने का समय यानी राहुकाल का समय दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से दोपहर 01 बजकर 26 मिनट तक है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 12 राशियों का राशिफल बताया है। 13 नवंबर, बुधवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आइए जानते हैं।

मेष राशि

किसी मांगलिक सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। मन अशांत रहेगा। नौकरी परिवर्तन के योग हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

वृषभ राशि

पारिवारिक दायित्व की पूर्ति हो सकती है। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। व्यापारिक कार्यों में मन लगेगा। सुबह शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें और छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें।

विज्ञापन

मिथुन राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। माता-पिता के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते है। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि

कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकता है। मौसम संबंधी रोग को लेकर सचेत रहें। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब व्यक्ति को आटा या चावल या चीनी दान करें।

विज्ञापन

सिंह राशि

धार्मिक प्रयास फलीभूत होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। अंतर्मन की संतुष्टि रहेगी। सुबह सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि

संबंधित अधिकारी की कृपा पात्र बनेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अपनी भावनाओं को संतुलित रखे। लंबी यात्रा के योग है। सुबह गाय को भोजन करा दें और घायल गाय का उपचार करा दें।

विज्ञापन

तुला राशि

भाई बहन का सहयोग प्राप्त होगा। जीविका के प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है धन प्राप्ति के संकेत है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को वस्त्र दें। गरीब को भोजन करा दें।

वृश्चिक राशि

वाहन चलाते समय सावधानी रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। मन परेशान रह सकता है। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

विज्ञापन

धनु राशि

शिक्षा के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होगा। कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी और अधिकारियों से संबंध अच्छे बनेंगे। गाय को 4 रोटी बनाकर गुड़ के साथ दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

मकर राशि

मांगलिक या संस्कृति उत्सव में हिस्सेदारी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। पठान पठान ने रुचि बढ़ेगी और कारोबार में वृद्धि होगी। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करें।

विज्ञापन

कुंभ राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रगति होगी। धैर्यशीलता बनाए रखें। व्यर्थ के क्रोध और वाद विवाद से बचें। परिवार में धार्मिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें और शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जला दें।

मीन राशि

क्रोध पर नियंत्रण रखें। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। मानसिक शांति रहेगी और संतान के दायित्व की पूर्ति करेंगे। बौद्धिक कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। सुबह गाय को भोजन करा दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- Weekly Horoscope 11 Nov to 17 Nov: कैसा रहेगा 12 राशियों का ये पूरा सप्ताह? जानें साप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola