हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: वैलेंटाइन डे से पहले आज इन 2 राशियों को मिल सकता है अपना हमसफर, पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानें 13 फरवरी 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: कल 14 फरवरी को देशभर में प्रेम को समर्पित वैलेंटाइन डे मनाया जाएगा, लेकिन उससे पहले आज 13 फरवरी 2026 को कुछ राशियों के जीवन में प्यार का फूल खिल सकता है. चलिए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 13 फरवरी 2026 के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 13 February 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 13 फरवरी 2026 को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. साथ ही मूल नक्षत्र, व्रज योग और पश्चिम दिशा शूल का संयोग बन रहा है. 9 ग्रहों की बात करें तो राहु ग्रह कुंभ राशि में, केतु ग्रह सिंह राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में, देवगुरु बृहस्पति ग्रह मिथुन राशि में, मंगल ग्रह मकर राशि में, बुध ग्रह कुंभ राशि में, शुक्र ग्रह कुंभ राशि में और चंद्र ग्रह धनु राशि में रहेंगे, जबकि सूर्य ग्रह मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे.

आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 13 फरवरी 2026, मां लक्ष्मी को समर्पित शुक्रवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

मेष राशि: 
मनचाहा जीवनसाथी मिलने से सिंगल लोगों का मन प्रसन्न रहेगा. हालांकि, कारोबार में बार-बार हो रहे नुकसान से कारोबारी चिंतित रहेंगे. इसके अलावा विवाद से हानि होना भी संभव है. आज जोखिम-जमानत के कार्य टालेंगे तो सही रहेगा. उम्मीद है कि मेष राशि वालों के शत्रु आज शांत रहेंगे.

विज्ञापन

वृषभ राशि: 
दिन खत्म होने से पहले आपको वाहन सुख मिलेगा. हालांकि, परिवार की‍ चिंता रहेगी. विवाहित जातक वाणी पर नियंत्रण रखेंगे तो प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. उम्मीद है कि आज की गई यात्रा सफल रहेगी.

मिथुन राशि: 
राजनीति में नाम कमाने के लिए आज आपको अधिक मेहनत करनी होगी. दिन खत्म होने से पहले संपत्ति के कार्य लाभ देंगे. आज आपकी व्यवसायिक उन्नति होगी. हालांकि, नेत्रों में पीड़ा होना संभव है. इसके अलावा फालतू खर्च होगा.

विज्ञापन

कर्क राशि: 
दिनभर मन में प्रसन्नता रहेगी. समय पर कार्य होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. साथ ही पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा. आज आपकी धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. इस समय आपकी कुंडली में विदेश जाने के प्रबल योग बन रहे हैं.

सिंह राशि: 
आज आपके आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी. साथ ही नए वस्त्रों की प्राप्ति होना संभव है. हालांकि, आज आप मेहनत का फल न मिलने से क्रोधित व दुखी रहेंगे. दिन खत्म होने से पहले आपको चिंताजनक समाचार मिल सकता है.

विज्ञापन

कन्या राशि: 
आज आपका जीवनसाथी के साथ मतभेद होगा, लेकिन आय के नए स्त्रोत हाथ आएंगे. साथ ही संतो का सानिध्य प्राप्त होगा. दिन खत्म होने से पहले आपको धन की प्राप्ति हो सकती है.

तुला राशि: 
आज कार्य की अधिकता रहेगी. माता-पिता संतान की उन्नति से खुश होंगे. हालांकि, आज आपको राजकीय कोप का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें. उम्मीद है कि दिन खत्म होने से पहले आपको शुभ समाचार मिलेंगे.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि: 
भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. आज आपको सफलता मिलने की संभावना है. साथ ही धन प्राप्ति होने के योग हैं. बता दें कि आज की गई धार्मिक यात्रा सफल रहेगी. उम्मीद है कि सिंगल जातकों को आज 13 फरवरी 2026 को अपना हमसफर मिल सकता है.

ये भी पढ़ें- Mangal Gochar 2026 Rashifal: मार्च में इन 4 राशि वालों के लिए खुलेगा खुशियों का खजाना, होगा मंगल का डबल गोचर

विज्ञापन

धनु राशि: 
परिवार में किसी समारोह की रूपरेखा बनेगी. साथ ही बड़े खर्च सामने आएंगे. आज लाभ के अवसर आपके हाथ से निकलेंगे, जिसके कारण चिंता रहेगी. पिता के साथ मतभेद होना आज संभव है.

मकर राशि: 
आज व्यवसायिक बकाया की वसूली होगी, लेकिन आप आज अस्वस्थ रहेंगे. संतान के विवाह की चिंता रहेगी. आज की गई यात्रा सफल रहेगी. साथ ही उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. हालांकि, दिन खत्म होने से पहले प्रेम-प्रसंग में टकराव होना संभव है.

विज्ञापन

कुंभ राशि: 
व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी, जो लाभान्वित रहेंगी. साथ ही आपकी कार्यप्रणाली में सुधार होगा. आज शत्रु आपके कार्यों में अवरोध पैदा करने की कोशिश करेंगे, इसलिए सावधान रहें. दिन खत्म होने तक परिवार में भय व कष्ट का माहौल रहेगा.

मीन राशि: 
आज आपकी धार्मिक आस्था बढ़ेगी. साथ ही भवन के निर्माण में आ रही प्रशासनिक बाधा दूर होगी. विवाहित जातकों को जीवनसाथी की चिंता रहेगी. कामकाजी लोग बड़ा निवेश करने का जोखिम आज न लें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola