हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को रहना होगा सतर्क और किन्हें मिल सकता है लाभ? पढ़ें 13 अप्रैल का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 13 अप्रैल 2026, दिन सोमवार को सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है इसके बारे में आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. अपने राशिफल के बारे में जानने के लिए यहां पढ़ें 13 अप्रैल 2026 का राशिफल.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Rashifal 13 April 2026: आज 13 अप्रैल 2026 को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. आज वैशाख कृष्ण पक्ष एकादशी का व्रत रखा जाएगा. एकादशी के दिन धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र रहने वाला है. इसके साथ ही बव, बालव और कौलव करण रहेगा. आज के दिन शुभ और शुक्ल योग का निर्माण हो रहा है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 13 अप्रैल 2026, सोमवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है. यहां पढ़ें आज का राशिफल.

मेष राशि

आपके द्वारा सोचे गए कार्य समय पर होंगे. कारोबार में नई योजना लागू होगी. आज शेयर मार्केट में निवेशनकरने से बचें. कर्मचारियों द्वारा आज आपका नुकसान हो सकता है. जीवनसाथी के साथ चल रही मनमुटाव की स्थिति सामान्य हो सकती है.

विज्ञापन

वृषभ राशि 

आप अपने काम से आज संतुष्ट नहीं रहेंगे. किसी अधिकारी से वाद विवाद हो सकता है. आप धार्मिक कार्यों में सहभागिता करेंगे. मकान की मरम्मत पर धन खर्च होगा इसके साथ साथ विद्युत उपकरण पर भी धन खर्च होगा. आपके कार्य विस्तार के योग बन रहे है.

विज्ञापन

मिथुन राशि 

आपकी आमदानी के नए रास्ते खुलेंगे. आपको अपने संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी. विवाह की चर्चा सफलता मिलेगी. आज आप वाहन और मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें. बिमारी में पैसा ज्यादा लग सकता है. भूमि-भवन से संबंधित मामले यथावत रहेंगे.

विज्ञापन

कर्क राशि 

किसी पर भी अंधविश्वास न करें अन्यथा आप के साथ धोखा हो सकता है. कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्य भी पूरे होंगे. आपके धन कोष में वृद्धि होगी. पिता के साथ वाद विवाद संभव है इसीलिए शांति से अपना समय व्यतीत करें.

विज्ञापन

सिंह राशि 

आपके कारोबार को नई सफलता मिलेगी. आपको अपने पारिवारिक जनों के स्वास्थ की चिंता आज जायद रहेगी. प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अपने कार्य में सफल होंगे. आपकी पदोन्नती के योग है. आप अपनी पूंजी निवेश में विचार विमर्श करें.

विज्ञापन

कन्या राशि 

आज आप समय रहते अपना जरूरी काम निपटा लें. आपको अपने मित्रों का सहयोग करना होगा. आज अपने पारिवारिक जनों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है. संतान के कार्यों से नाराज होंगे. कोई आकस्मिक यात्रा हो सकती है.

विज्ञापन

तुला राशि 

आपके करियर में उन्न्तिप्रद प्रस्ताव मिलेंगे. भूमि-भवन से संबंधित मामले सुलझ सकते है. मकान के पुनः र्निर्माण में धन खर्च हो सकता है. किसी विशेषजन से मुलाकात लाभदायक रहेगी. आज आप वाहन क्रय करने का मन होगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि 

आप कोई भी कार्य शुरू करने के पहले उसके बारे में जानकारी लें, फिर निर्णय करें. आज के दिन आपको साधु संतों का सानिध्य प्राप्त होगा. परिश्रम की अधिकता के कारण थकान महसूस करेंगे. नौकरी में तबादला आपके लिए लाभकारी साबित होगा.

धनु राशि 

आपके यश कीर्ति में वृद्धि होगी. शत्रु सक्रिय होंगे इसलिए सावधान रहें, सतर्क रहें. आज व्यवसाय में लाभ संभव है. संपत्ति संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते है. आज बहनों के साथ विवाद की स्थिति बनेगी. अपने मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे.

मकर राशि 

समय के साथ आपकी स्थिति अनुकूल हो रही है. आज आप तनाव से मुक्त होंगे. आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा. लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा. भाईयों के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे. पुराने विवाद आपके पक्ष में हल होंगे.

कुंभ राशि 

जीवनसाथी से गलत फहमी की वजह से संबंध कमजोर हो सकते है. समय रहते काम पुरे करें. पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे. भवन निर्माण को ले कर उत्साहित रहेंगे. ससुराल पक्ष से कोई खुश खबर मिल सकती है.

मीन राशि 

आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है. आज आप अपने कार्यस्थल पर व्यस्तता के चलते थकान महसूस करेंगे. जल्दबाजी से कोई कार्य न करें अन्यथा हानि संभव है. अनावश्यक किसी से वाद विवाद न करें क्योंकि पारिवारिक क्लेश की संभावना ज्यादा है.

ये भी पढ़ें – Chanakya Niti: चाणक्य नीति के इन 4 गुणों को अपनाने से घर आती है मां लक्ष्मी, धन-धान्य से भरेगा जीवन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola