हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज शनिवार को मेष समेत इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें 11 जुलाई 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 11 जुलाई 2026 दिन शनिवार को योगिनी एकादशी व्रत का पारण है. इसके साथ ही त्रिपुष्कर और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है. आज सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है. इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें आज 11 जुलाई 2026 का राशिफल.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Rashifal 11 July 2026: आज 11 जुलाई 2026 दिन शनिवार को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है. आज द्वादशी तिथि का समापन रात में 2 बजकर 4 मिनट पर हो रही है. आज त्रिपुष्कर और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है. आज कृत्तिका और रोहिणी नक्षत्र रहने वाला है. इसके साथ ही कौलव, तैतिल और गर करण रहेगा. आज सभी राशियों के राशिफल के बारे में आप यहां जान सकते हैं. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 11 जुलाई 2026, दिन शनिवार के राशिफल के बारे में जानते हैं.

मेष राशि 

यदि आप किसी से प्रेम सम्बन्ध में जुड़े है तो समय रहते अपने मन की बात कह दें, सच्चाई में सफलता अवश्य मिलती है. आप के सीधेपन का लोग फायदा उठाएंगे अतैव चालाक व्यक्तियों से सावधान व सतर्क रहें. आपके व्यापार में विस्तार के योग हैं. भवन परिवर्तन के भी योग बन रहे है.

विज्ञापन

वृषभ राशि

अपने कारोबार में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें. बीती बातों को लेकर अपना समय बर्बाद करना ठीक नहीं है. अपनों का साथ मन को शांती देगा.प्रेम प्रसंगों में विवाद की संभावना अत्यधिक संभव है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. धन का लाभ संभव है.

विज्ञापन

मिथुन राशि 

आज आप अपने धार्मिक यात्रा की रुपरेखा बनाएंगे. विवाह प्रस्ताव संबंधों में बदल सकते हैं. आपको आपकी मनचाही नौकरी मिलने के आसार हैं. भावनात्मक संबंधो में नजदीकियां आएंगी. आज के दिन आपको लोगों से अपनी प्रशंसा भी सुनने को मिलेगी.

विज्ञापन

कर्क राशि 

इस राशि जातकों को आज लेन देन के मामले सावधानी से काम करना होगा. आप की तरक्की देख कर विरोधी आपसे जलेंगे. कार्यस्थल पर नए लोगों का सहयोग मिलेगा. आपके राजनैतिक संबंध आज काम आ सकते हैं. पूंजी के निवेश से आपको धन लाभ होगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Numerology: शांत स्वभाव के होते हैं मूलांक 2 वाले लोग, जानिए इनके लिए कौन-सा करियर है सबसे बेहतर

सिंह राशि 

विज्ञापन

कारोबार में आपको मन चाही सफलता मिलेगी. आप की मदद करने के लिए लोग सदैव तत्पर रहेंगे. आज आप किसी विवाह समारोह में शामिल हो सकते हैं. समय रहते अपनी योजनाओं को पूरा करें अन्यथा देरी हो जाएगी. पुराने निवेश से लाभ के बजाय आपको कुछ नुकसान भी हो सकता है.

कन्या राशि 

विज्ञापन

आज आपको सावधान और सतर्क रहना होगा क्योंकि विरोधी आप की प्रतिष्ठा को धूमिल करने की सोचेंगे एवं हर संभव प्रयास भी करेंगे. कार्यों को अधूरा न छोड़े अन्यथा नुकसान हो सकता है. आप की सोच से अधिकारी प्रभावित होंगे. प्रतियोगी परिणाम आपके अनुकूल होंगे. कार्यस्थल पर सुविधा का अभाव रहेगा.

तुला राशि 

विज्ञापन

मन चाहा कार्य न मिलने से आपका मन खिन्न रहेगा. किसी भी विवाद में अपनी दखल न दें अन्यथा आप परेशान हो सकते है. पुराने रोगों से पीड़ित रहेंगे. संगठन से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है. समय रहते जरूरी दस्तावेज संभालना होगा.

वृश्चिक राशि 

आज आत्मविश्वास में कमी रहेगी, जिसके कारण निर्णायक फैसले नहीं ले पाएंगे. कार्य का विभाजन करें तो सरलता से काम होंगे. अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. इस समय उनको आप की ज्यादा जरूरत है. अपने इष्ट पर भरोसा रखें, सब अच्छा होगा.

ये भी पढ़ें – Kaalchakra: सेहत को लेकर रहते हैं परेशान, व्रत रखने से अच्छी होती तबीयत, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए कनेक्शन

धनु राशि 

लगातार मिल रही सफलता से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. पत्रकारिता, लेखन कवि और रंगमंच से जुड़े लोगों के लिए समय बहुत उपयुक्त है. आज का समय बर्बाद न करे बल्कि भरपूर फायदा उठाएं. धन संचय के योग बन रहे हैं.

मकर राशि 

आज उल्लास व उमंग के साथ आपके दिन की शुरुआत रहेगा. आज आपके पारिवार का माहौल खुशनुमा होगा. किसी के उत्तर का बेसब्री से इंतजार करेंगे. स्नेह प्रस्ताव आपके प्रतिकूल होंगे. आज आप लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे.

कुंभ राशि 

इस राशि के जातक सबसे अपने विचारों को शुद्ध करें. आपको प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी. किसी महिला मित्र की सहायता से कार्य पूरे होंगे. लापरवाही से काम करना बंद करें, संभल जाएं. आज आपकी नौकरी में बदलाव के योग हैं. खाने में संयम रखना होगा.

मीन राशि 

इस राशि के जातकों को सफलता के लिए और भी अधिक मेहनत करनी होगी. किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे. अपने मन की बात कहने में स्वयं को प्रसन्नता होगी. पुराने विवाद आज उभर सकते हैं इसलिए अनावश्यक की बहस आपको बचना होगा. सेना व प्रशासन से जुड़े मामले हल होंगे. आपके संबंधो में मजबूती आएगी.

ये भी पढ़ें – Gemstone Benefits: तनाव और धन हानि की समस्या को दूर करेगा गोमेद रत्न, जानिए धारण करने की विधि

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola