Aaj Ka Rashifal 11 December 2024: दैनिक राशिफल के माध्यम से 12 राशियां अपने आज के दिन के बारे में जान सकती हैं। किस राशि के लिए आज कौन सा उपाय अपनाना लाभकारी रहेगा और उनके लिए पूरा दिन कैसा रहेगा? इसके बारे में राशिफल के माध्यम से आप जान सकते हैं। बात करें 11 दिसंबर की तो इस दिन मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और दिन बुधवार है। मोक्षदा एकादशी व्रत के दिन वरियान योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव से जानते हैं कि 11 दिसंबर बुधवार को 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा और कौन से उपाय अपनाने लाभकारी रहेंगे? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।
मेष राशि
भावुकता पर नियंत्रण रखें। मन परेशान रह सकता है। कार्यभार में वृद्धि होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और किसी गरीब को ऊनी वस्त्र अवश्य दान करें।
वृषभ राशि
पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किसी अधिकारी या सहकर्मी के सहयोग से कोई अच्छा काम करेंगे। सुबह छोटी बच्ची को भोजन कर दें और गाय को भोजन करा दें। बुध के बीज मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशि
माता का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबारी कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। सुबह बुध के बीज मंत्र का जाप करें और गाय का उपचार करा दें और खाने को दें।
कर्क राशि
भाई बहन के कारण मन अशांत रहेगा। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में असफलता का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दो और किसी गरीब को वस्त्र दान करें। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।
सिंह राशि
व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। बहु प्रतीक्षित कार्य संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जप करें। सूर्य को जल दें। गाय को रोटी और गुड़ खिला दें।
कन्या राशि
आर्थिक मामलों में सुधार होगा। नौकरी के लिए साक्षात्कार कार्यों में सफल रहेंगे। रिश्तों में निकटता आएगी। भाग्य प्रबल होने से विरोधी परास्त होंगे।। व्यापार में वृद्धि के योग बनेंगे। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और सूर्य को जल दें।
तुला राशि
किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते है। सुबह गरीब को भोजन करा दें और वस्त्र दान करें। शुक्र देव के बीज मंत्र का जाप करें।
ये भी पढ़ें- Weekly Horoscope: 15 दिसंबर तक 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा पूरा सप्ताह?
वृश्चिक राशि
सांस्कृतिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी। मन परेशान रहेगा। धैर्य शीलता बनाए रखें। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।
धनु राशि
लापरवाही कष्टदायक हो सकती है अतः सर्दी जुकाम से बचें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। धर्मगुरु या पिता का सहयोग रहेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। कार्य में व्यस्तता के कारण परिवार में तनाव होगा। सुबह बृहस्पति देव के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को भोजन करा दें।
मकर राशि
कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।आर्थिक सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें और सूर्य को जल दें। कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करा दें।
कुंभ राशि
भाई बहन का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में विस्तार होगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। कुत्तों की सेवा करें। उनके लिए भवन निर्माण का प्रबंध करें। शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें।
मीन राशि
आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। चल या अचल संपत्ति में सफलता मिलेगी। सुबह गाय को भोजन करा दें और किसी घायल गाय का उपचार भी करा दें। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- साल 2025 में 3 राशियों पर शुक्र-शनि होंगे मेहरबान, प्यार-कारोबार में मिलेगी सफलता!
संबंधित खबरें
अमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
6 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines