Shukra Shani Yuti: साल 2025 में 3 राशियों पर शुक्र-शनि होंगे मेहरबान, प्यार से लेकर कारोबार में मिलेगी सफलता!

Shukra Shani Yuti 2025: शुक्र और शनि के मीन राशि में विराजमान होने से दोनों ग्रहों की युति होगी और 12 राशियों में से कुछ राशियों के लिए शुक्र-शनि की युति लाभकारी रहेगी। आइए जानते हैं किन 3 राशियों के लिए शुक्र-शनि युति फलदायी रहेगी।

Shukra Shani Yuti In the year 2025 Venus-Saturn will be on 3 signs you will get success in business from love

शुक्र शनि युति

Shukra Shani Yuti 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका असर 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से शुभ और अशुभ पड़ सकता है। साल 2025 में नए साल की शुरुआत हो जाएगी और इस साल कई बड़े ग्रहों का राशि व नक्षत्र परिवर्तन होगा। करीब ढाई साल बाद कर्मफल दाता शनि गोचर करेंगे। ऐसे में कई अन्य ग्रहों के साथ शनि की युति होगी जो 12 राशियों के लिए अलग-अलग प्रभावों के साथ रहेगी।

विज्ञापन

2025 में धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह भी शनि के साथ युति बनाएंगे। शुक्र और शनि की युति से कुछ राशियों के लोगों को लाभ होने वाला है। शुक्र ग्रह की उच्च राशि मीन में शनि ग्रह कुंभ राशि से निकलकर प्रवेश करेंगे। इसके बाद शुक्र भी मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे 3 राशियों की किस्मत चमक सकेगी। आइए जानते हैं वो खुशकिस्मत 3 राशियां कौन सी हैं?

विज्ञापन

मिथुन राशि (Gemini)

Gemini

शनि और शुक्र की युति से मिथुन राशि के जातकों को लाभ होगा। कारोबार में उन्नति और नौकरीपेशा जातकों को लाभ हो सकेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। नए काम के अवसर प्राप्त होंगे। आपके लिए नया साल, नई खुशियों के साथ रहेगा। पदोन्नति की बात चल सकती है। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। धन लाभ होने का योग बनेगा। शुक्र की कृपा से प्यार के मामले में सफलता मिल सकेगी। विवाह की बातचीत चल सकती है।

विज्ञापन

कुंभ राशि (Aquarius)

Aquarius

विज्ञापन

शुक्र-शनि की युति आपके लिए तरक्की के साथ रहेगी। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और आय में वृद्धि का योग बनेगा। सच्चे प्यार की तलाश पूरी हो जाएगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा बैठेगा। रिश्ता पहले से मजबूत होगा। उच्च शिक्षा की प्राप्ति होगी। छात्रों को सफलता हासिल होगी। मेहनत-लग्न से हर कार्य में सफल होंगे। व्यापार करना लाभकारी रहेगा। नए बदलाव हो सकते हैं। जीवन के कुछ फैसले ले सकते हैं जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

मीन राशि (Pisces)

Pisces

विज्ञापन

शुक्र-शनि की युति से सेहत अच्छी रहेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। शनिदेव और शुक्रदेव की आप पर खास मेहरबानी हो सकती है। आपको धन लाभ होने का योग है। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। पार्टनर के साथ रोमांटिक मिजाज के रहेंगे। अपनी बातों से लोगों को इंप्रेस कर सकेंगे। आय में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति के नए अवसर प्राप्त हो सकेंगे।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ