Aaj Ka Rashifal 10 January 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 10 जनवरी 2026 को माघ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी. आज मासिक कालाष्टमी और मालिक कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत है. इलसके साथ ही हस्त नक्षत्र और चित्रा नक्षत्र रहेगा. अतिगण्ड योग, सुकर्मा योग, आडल योग रहेगा. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो शनि ग्रह मीन राशि में, राहु ग्रह कुंभ राशि में, केतु ग्रह सिंह राशि में, चंद्र ग्रह कन्या राशि में, गुरु ग्रह मिथुन राशि में और बुध ग्रह, सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह और शुक्र ग्रह धनु राशि में विराजमान रहेंगे.
चलिए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लोगों के लिए आज 10 जनवरी 2026 शनिवार का दिन कैसा रहेगा.
मेष राशि
कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा. हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं. पारमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे.
वृषभ राशि
बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है. एक समय पर एक ही काम करें. अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा. विद्युत उपकरण खरीद सकते हैं.
मिथुन राशि
आज आपके सभी ग्रह अनुकूल है. आज के दिन आप के कार्यों में गती आएगी. मन प्रसन्न रहेगा, प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है. पारिवारिक सहयोग मिलेगा. समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें.
कर्क राशि
आप की सफलता के पीछे आप के परिश्रम के साथ कई लोगों की दुआ भी है. स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा. पारिवारिक आयोजन से दूरिया मिट सकती हैं. शत्रु वर्ग सक्रिय होगा.
सिंह राशि
कानूनी अड़चनें आ सकती है. किसी बात से बेचैन रहेंगे. तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे. विदेश जाने के योग हैं. नया व्यापार शुरू हो पाएगा.
कन्या राशि
जीवन बहुत छोटा है, समय रहते अपनी गलतियां सुधार लें. कई दिनों से अटके मामले आज सुलझ सकते हैं. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है.
तुला राशि
चिंता त्यागें, जो होगा अच्छा होगा. व्यर्थ सोचना बंद करें. आप के वाक् चातुर्य से कार्य बन जाएंगे. शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें. हनुमान जी के सेवा से लाभ होगा.
वृश्चिक राशि
पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है. स्वास्थ्य में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है. मोज-मस्ती पर धन खर्च होगा. उपहार मिल सकते हैं. लोगों से संपर्क बढ़ेगा. वाहन सुख संभव है.
धनु राशि
समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे. पारिवार में आई समस्या का निदान होगा. रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी. कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा. धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं.
मकर राशि
किसी अनजान पर भरोसा न करें. आज भी कार्य पुरे नहीं हो पाएंगे. खान-पान पर पर्ण नियंत्रण रखें. अकस्मात आये खर्च से बजट प्रभावित होगा. किसी से अकारण विवाद हो सकता है.
कुंभ राशि
व्यापारिक उन्नति के अवसर हैं. कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे. बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है, परोपकारी बनें.
मीन राशि
धैर्य रखें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है. कानूनी कार्यों में उलझ सकते है. मामूली बात पर विवाद संभव है. भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा.
ये भी पढ़ें – Shattila Ekadashi 2026: 13 या 14 जनवरी, कब है षटतिला एकादशी? जानिए सटीक तारीख, पूजा विधि और महत्व
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
15 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
21 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines