Aaj Ka Rashifal 10 August 2026: आज 10 अगस्त 2026 को सावन माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है. द्वादशी तिथि का समापन सुबह 8 बजे हो जाएगा. इसके बाद त्रयोदशी तिथि आरंभ होगी. ऐसे में आज ही प्रदोष व्रत रखा जाएगा. आज वज्र और सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है. इसके साथ ही आर्द्रा और पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा. आज तैतिल, गर, वणिज और विष्टि करण रहेगा. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 10 अगस्त 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.

मेष राशि 

---विज्ञापन---

आपको अपने विचारों पर आज अंकुश रखना होगा. संतो का सानिध्य प्राप्त होगा लेकिन आपको कुसंगति से बचना होगा. विवेक से कार्य करें तो आपको लाभ होगा. पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा. आज विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा.

---विज्ञापन---

वृषभ राशि 

---विज्ञापन---

अनजाने में हुई कोई गलती आज आपको परेशान कर सकती है. व्यवसाय में जोखिम न लें क्योंकि व्यय में वृद्धि के योग हैं. चोट और विवाद से हानि की संभावना है. किसी से अपेक्षा न करें, संयम से काम करें. पिता के साथ विवाद हो सकते हैं.

---विज्ञापन---

मिथुन राशि 

---विज्ञापन---

कार्यस्थल पर अनावश्यक तनाव की स्थिति बन सकती है. आपकी यात्रा सफल रहेगी. कोई शुभ समाचार मिल सकते हैं. मेहनत का फल आपको मिलेगा और धनागम होगा. शरीर अस्वस्थ रह सकता है. राजकार्य से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है.

कर्क राशि 

आपके लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज शांत होंगे. आज आपको गृहस्थ जीवन का सुख मिलेगा, अपने स्वास्‍थ्य का आप विशेष ध्यान रखें. सम्मान बढ़ेगा, निवेशादि आपके मन के अनुकूल लाभ देंगे. मन में किसी प्रकार का संकोच रहा सकता है.

सिंह राशि 

आपको अपनी आदतों में बदलाव लाना होगा. परिजनों का साथ आपके मन को आनंद देगा. हानि से बचें, आज आप जोखिम न उठाएं. धन प्राप्ति में सुगमता होगी. आज की यात्रा से लाभ होगा. आपके भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे.

ये भी पढ़ें – Numerology: दानवीर स्वभाव के होते हैं इन 3 मूलांक वाले लोग, दूसरों की मदद के लिए रहते हैं आगे

कन्या राशि 

गृह क्लेश में न फंसे उसको आगे के लिए टालें और अपने आप को बदलने का प्रयास करें. आपको जीवनसाथी की चिंता रहेगी. आप रोमांटिक यात्रा का मन बना सकते हैं. तंत्र-मंत्र में आपकी रुचि रहेगी. तीर्थाटन से धनप्राप्ति संभव है. न्याय पक्ष उत्तम रहेगा.

तुला राशि 

आज के दिन की शुरुआत प्रसन्नता पूर्वक होगी. रुका हुआ धन मिलने का योग है. आपकी यात्रा सफल रहेगी. आज सभी निवेश आपके पक्ष में रहेंगे. किसी बात की भय-चिंता आपको आज सताएंगी. अपने कर्मचारियों से परेशान रहेंगे.

वृश्चिक राशि 

आज व्यवसाय में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे. आपकी दिनचर्या में बदलाव रहेगा. कई नई योजनाएं बनेगी. कार्य करने की शैली में बदलाव से आपका लाभ बढ़ेगा. धन कोष में वृद्धि होगी. माता के स्वास्थ में बदलाव होगा.

धनु राशि 

आप के किये कार्य से लोग प्रभावित होंगे. भय, चिंता व तनाव की स्थिति रह सकती है. आज आप जोखिम लेने से बचें, चोट-दुर्घटना, चोरी आदि से आपको हानि संभावित है. बिना मांगे अपनी राय किसी को न दें तो ज्यादा अच्छा रहेगा.

मकर राशि

आपके प्रेम-प्रसंग में सफलता के योग हैं. आज आप अग्नि-वाहन-मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. विवादों से आपको बचना होगा. आपकी कुसंगति आपको हानि पहुंचा सकती है, किसी कार्य में जोखिम न लें. पुराना रोग फिर से उभर सकता है.

कुंभ राशि

आज आपको मानसिक शांति मिलेगी. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. धन प्राप्ति में सुगमता होगी लेकिन शरीर अस्वस्थ रह सकता है. विवेकपूर्ण कार्य आपको लाभ देंगे. प्रतियोगिता में आप सफल होंगे. वाहन सुख मिलेगा व संतान सुख भी संभव है.

मीन राशि 

धर्मिक अनुष्ठानों में आपकी रूचि बढ़ेगी. शत्रु आपके सामने शांत और मजबूर दिखेंगे. संपत्ति के कार्यों से लाभ होगा. आज आपकी उन्नति संभव है, शारीरिक भी बन रह सकता है. आज किया गया निवेश आपको आपके अनुकूल फल प्रदान करेगा. ससुराल पक्ष से सुख संभव है.

ये भी पढ़ें – Chanakya Niti Quotes: अपमान का बदला लेना है, तो जरूर अपनाएं ये चाणक्य नीति, घुटने टेक देगा दुश्मन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.