हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज 1 अगस्त को चमकेगा 12 राशियों का भाग्य, जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 1 August 2024: ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 1 अगस्त गुरुवार का राशिफल बताया है। 12 राशियों का आज का दिन कैसा रहेगा आइए राशिफल और उपाय के माध्यम से जानते हैं।

विज्ञापन
आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 1 August 2024: धन और वैभव के कारक ग्रह शुक्र ने 31 जुलाई को राशि परिवर्तन कर लिया है। ऐसे में 12 राशियों के लोगों पर शुक्र गोचर का प्रभाव भी अलग अलग पड़ा है। बात करें अगर 1 अगस्त, गुरुवार की तो दैनिक राशिफल में 12 राशियों के बारे में बताया गया है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा राशिफल में 12 राशियों के बारे में बताया गया है। आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

किया गया पुरुषार्थ सार्थक सिद्ध होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। मान सम्मान की वृद्धि होगी। घर परिवार में माहौल ठीक रहेगा। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को रोटी खिला दें।

वृषभ राशि

रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। कोई पुराना दुश्मन आपका पीछा कर सकता है। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

मिथुन राशि

बहु प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी बड़े व्यक्ति से भेंट हो सकती है जिससे लाभ हो सकता है। गाय को हरा चारा खिला दें और घायल गाय का उपचार करा दें। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि

आत्मविश्वास में वृद्धि रहेगी। पिता या किसी अधिकारी के कृपा पात्र होंगे। गाड़ी धीमे चलाएं। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। घायल गाय का उपचार करा दें और भोजन भी करा दें।

विज्ञापन

सिंह राशि

यात्रा सुखद रहेगी। माता पिता का साथ मिलेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। सुबह हल्दी और चावल डालकर सूर्य को जल दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को चार रोटी हल्दी लगाकर दें।

कन्या राशि

घर के मुखिया का सहयोग प्राप्त होगा। पिता या धर्मगुरु का सहयोग प्राप्त होगा। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

तुला राशि

व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और किसी गरीब को सफेद का वस्त्र दान दें।

वृश्चिक राशि

दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर्ण रहेगा। अध्यात्म  के प्रति रुझान रहेगा। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें और बंदर को केला अथवा गुड़ चना खिला दें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- सालों बाद सूर्य और शनि देव बना रहे हैं ये संयोग

धनु राशि

आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।निर्माण कार्य सफल होगा। तरक्की का अवसर मिल सकता है। आय से अधिक खर्च हो सकते हैं अतः मन व्यथित न करें। सुबह गाय को भोजन करा दें। घायल गाय का उपचार करा दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

मकर राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिश्रम अधिक रहेगा।  सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करा दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि

पारिवारिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सुबह घायल कुत्ते का उपचार करा दें और भोजन करा दें।

विज्ञापन

मीन राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक प्रयास फलीभूत होंगे। जीवनसाथी के साथ एक लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।  सुबह गाय को भोजन करा दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- 16 सितंबर तक ये 4 राशियां रहेंगी परेशान! 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola