Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: आज बुधवार को 08 जुलाई 2026 पर आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. अष्टमी तिथि के साथ ही गण्ड मूल और आडल योग का निर्माण हो रहा है. रेवती और अश्विनी नक्षत्र रहने वाला है. इसके साथ ही आज कौलव, तैतिल और गर करण रहने वाला है. आज के राशिफल के बारे में आप यहां जान सकते हैं. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 08 जुलाई 2026, दिन बुधवार के राशिफल के बारे में जानते हैं.
मेष राशि
आपको बोलने से पहले सोचना अवश्य होगा. आज कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है. कारोबार में विवेक से कार्य करें, लाभ प्राप्त होगा. थोड़े प्रयास से अधिक लाभ हो सकता है. संतान की चिंता बनी रहेगी.
वृषभ राशि
आज आपकी व्यापारिक नई योजनाएं बनेगी. आपकी कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है. राजकीय सहयोग भी मिलेगा. आपकी उन्नति के योग हैं. अपनों से मनमुटाव हो सकता है.
मिथुन राशि
समय की अनुकूलता का आपको आभास होगा. बड़े सौदों के लिए यह समय शुभ है. संपत्ति के कार्य आपको लाभ देंगे. आर्थिक लाभ संभव है. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है.
कर्क राशि
पसंदीदा भोजन का आपको आनंद मिलेगा. दोस्तों के साथ यात्रा होगी. नौकरी में परिश्रम निरर्थक रहेगा. आप की लापरवाही से लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे. विवाह प्रयास सफल रहेंगे.
सिंह राशि
आप कम बोलें लेकिन अच्छा बोलें, यह सही रहेगा. आज कई स्रोतों से धनलाभ संभव है. घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा. निजी कार्यों से भागदौड़ अधिक होगी. आज का निवेश शुभ रहेगा. कोई लम्बी यात्रा हो सकती है.
कन्या राशि
आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. कार्यस्थल पर परिश्रम का अधिक लाभ प्राप्त होगा. बुजुर्ग जनों को पुरानी व्याधि से कष्ट होगा. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें.
ये भी पढ़ें – Budh Gochar: स्वराशि मिथुन में प्रवेश कर गए बुध, 5 अगस्त तक इन 4 राशियों को मिलेगा खूब लाभ
तुला राशि
दिन की शुरुआत में आलस की अधिकता रहेगी. करियर के प्रति निर्णय लेने में संकोच रहेगा. धन प्राप्ति सुगमता से होगी. आपकी व्यापारिक यात्रा सफल रहेगी. न्यायपक्ष भी मजबूत होगा.
वृश्चिक राशि
आप अपनी जिम्मेदारी को समझें. गृहस्थ सुख मिलेगा. आज धन लाभ भी होगा. व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे. मन प्रसन्न रहेगा. आलस्य की अधिकता से कार्यों में विलंभ हो सकता है. संतान के विवाह के लिए किये प्रयास सफल रहेंगे.
धनु राशि
अपनी बातों से लोगों का दिल जीत लेंगे. संतान के लिए समय अनुकूल है. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. सामाजिक कार्य सफल रहेंगे. स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा.
मकर राशि
आज का दिन प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. आज की गई यात्रा-निवेश सफल रहेगा. धन प्राप्ति के सुगम योग बन रहे हैं इसलिए जोखिम न लें. कारोबार के विस्तार के लिए धन संग्रह करेंगे.
कुंभ राशि
आज आपका फालतू खर्च बढ़ेगा. मामूली चोट, विवाद आदि से हानि संभव है. कुसंगति कष्टकारक रहेगी. कोई तीर्थयात्रा संभव है. परिवार के प्रति सजग रहें. संतो का सानिध्य मिलेगा. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.
मीन राशि
आज किया गया निवेश शुभ रहेगा. स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा. काम की अधिकता रहेगी. झूठ बोलने से बचें. माता के स्वास्थ में कमी आएगी. खान पियन संयमित रखना हितकर होगा.
ये भी पढ़ें – Premanand Maharaj: खाना खाने से पहले जरूर करें ये एक काम, प्रेमानंद महाराज ने बताया सुख-समृद्धि का उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
4 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines