Budh Gochar: स्वराशि मिथुन में प्रवेश कर गए बुध, 5 अगस्त तक इन 4 राशियों को मिलेगा खूब लाभ
Budh Gochar 2026: आज 7 जुलाई को बुध ग्रह वक्री अवस्था में मिथुन राशि में गोचर कर गए हैं. बुध ग्रह ने आज सुबह 10 बजकर 32 मिनट पर गोचर किया है. इसके बाद 5 अगस्त को बुध गोचर करेंगे.

Budh Gochar Horoscope: बुध ग्रह का अगला राशि परिवर्तन 5 अगस्त 2026, दिन बुधवार को शाम 7 बजकर 58 मिनट पर होगा. बुध के स्वराशि मिथुन में रहने के दौरान कई राशियों पर शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा.
बुध गोचर राशिफल
2 / 6बुध ग्रह का मिथुन राशि में रहना मिथुन, सिंह, कन्या और तुला राशि के लोगों के लिए शुभ रहने वाला हैं. बुध ग्रह के प्रभाव से इन राशियों को आर्थिक तौर पर लाभ मिलेगा. करियर में सफलता के योग बनेंगे.
मिथुन राशि
3 / 6मिथुन राशि में बुध ग्रह का गोचर प्रथम भाव में हुआ है. यह मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहने वाला है. इसके प्रभाव से आपकी फैसले लेने की क्षमता बेहतर होगी. कमाई के नए साधन बनेंगे. तनाव कम हो सकता है आपको मानसिक शांति मिलेगी. ये भी पढ़ें – Premanand Maharaj: खाना खाने से पहले जरूर करें ये एक काम, प्रेमानंद महाराज ने बताया सुख-समृद्धि का उपाय
सिंह राशि
4 / 6सिंह राशि के 11वें भाव में बुध का गोचर हुआ है. सिंह राशि वालों के लिए बुध ग्रह का यह गोचर शुभ रहेगा. सिंह राशि को करियर और कारोबार में सफलता मिलेगी. आपको अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है. आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी.
कन्या राशि
5 / 6बुध ग्रह का गोचर कन्या राशि के 10वें भाव में हुआ है. कन्या राशि के जातकों को इस गोचर से लाभ होगा. आपके काम की तारीफ होगी. कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. नई नौकरी की तलाश में लगे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है. ये भी पढ़ें – Numerology: धोनी का जर्सी नंबर 7 है बेहद खास, इसी मूलांक के हैं MS Dhoni, इन लोगों पर किस्मत होती है मेहरबान
तुला राशि
6 / 6तुला राशि के 9वें भाव में बुध का गोचर हुआ है. इन लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं. शिक्षकों को सफलता मिलेगी. निवेश करने से लाभ मिलेगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.