Aaj Ka Rashifal 04 December 2023 Horoscope Today: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज यानी 4 दिसंबर, सोमवार को मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। मघा नक्षत्र और वैधृति योग का खास संयोग बन रहा है। सूर्य देव वृश्चिक राशि में मौजूद रहेंगे। जबकि चंद्रमा की उपस्थिति सिंह राशि में है। आज राहु काल सुबह 8 बजकर 20 मिनट से लेकर 9 बजकर 43 मिनट तक है। बता दें कि राहु काल के दौरान शुभ कार्य और यात्रा निषेध माने गए हैं। आइए अब ज्योतिषाचार्य डॉ. संजीव शर्मा के अनुसार, आज के लिए सभी 12 राशियों का राशिफल और उपाय जानते हैं।
मेष राशि
आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। सेवा में पुलिस में काम करने वालों के लिए स्वर्णिम मौका मिलेगा। अधिकारी से लाभ होगा। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। हनुमान चालीसा पढ़कर दिन की शुरुआत करेंगे तो अच्छा रहेगा। किसी गरीब को भोजन कारण वह गाय को खाना दें।
वृष राशि
कार्यों में गतिरोध आएगा परंतु मेहनत करने पर सफलता अवश्य मिलेगी। बिना वजह किसी से ना उलझे अन्यथा हानि होगी। अगर कोई मित्र हित की बात कहे तो उसको अवश्य सुनें कार्यक्षेत्र में सहकर्मी से लाभ मिलेगा। किसी गरीब को आता या चावल दान करें तो अच्छा रहेगा। छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र का दान करें।
मिथुन राशि
लगातार कार्यों में मिलने वाली असफलता के कारण अवसाद की स्थिति बन सकती है। शांत रहें व अध्यात्म का सहारा लें। आज के दिन बंदरों को गुड़ चना अथवा केला खिलाएं। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें तो ठीक रहेगा।
कर्क राशि
आज उत्साह बहुत बढा चढ़ा रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा वह परिवार में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन होगा। रिश्तेदार के यहां कोई विवाह संस्कार में शामिल हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ-साथ दिन बीतेगा। आज दिन की शुरुआत गए व कुत्ते को रोटी देने के साथ करें तो अच्छा रहेगा।
सिंह राशि
आज आपको बहुत ही अच्छे समाचार मिलेंगे। किसी बहुत पुराने रिश्तेदार के आने से घर में माहौल बहुत अच्छा हो जाएगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर के कार्य करें तो सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के पूरे योग बनते हैं। शिक्षक कार्यों से जुड़े लोगों को लाभ होगा। सुबह सूर्य को रोली व चावल डालकर जल दें तो दिन अच्छा रहेगा।
यह भी पढ़ें: इन तिथियों में जन्में लोगों को नहीं मिल पाता है सच्चा प्यार! शादीशुदा जिंदगी में भी आती हैं दिक्कतें
कन्या राशि
मन अवसाद से ग्रसित रहेगा। किसी अनजाने भय से पीड़ित हो सकते हैं। पत्नी से बिना वजह ना उलझे अन्यथा पूरा दिन तनाव रहेगा। प्रेम संबंधों में मौन रहे तो अच्छा रहेगा। स्वार्थी महिलाओं से बचें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें व किसी गरीब को भोजन कारण तो दिन अच्छा होगा।
तुला राशि
प्रेम संबंधों के लिए अच्छा समय है। अगर आज विवाह के लिए पहल करने वाले हैं तो वह अच्छी रहेगी। माता की बात पर अमल जरूर करें। बिना वजह किसी से ना उलझे अन्यथा हानि होगी। किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र का दान करें।
वृश्चिक राशि
आज मन उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। लंबी दूरी की यात्राओं के योग बनेंगे। परिवार में कोई वैवाहिक कार्य संपन्न होगा। घर परिवार में उत्साह व उल्लास का माहौल बनेगा। अगर आप प्रमोशन की इच्छा रखते हैं तो आज का दिन बहुत उत्तम रहेगा। महंगी वस्तुओं की खरीददारी कर सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि
शिक्षक के कार्य में जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। शोध विषय में कार्य करने वाले लोगों के सफलता के पूरे योग बनेंगे। किसी गाय को कर आते की लोई हल्दी लगाकर के देंगे तो दिन शुभ रहेगा।
मकर राशि
अगर आज जमीन जायदाद खरीदने का मन है तो उसके लिए दिन अच्छा है। किसी धार्मिक स्थल का दर्शन करेंगे तो अच्छा रहेगा। जरूरतमंद इंसान की मदद करेंगे तो अच्छा रहेगा। पति पत्नी के संबंधों के लिए समय अच्छा है। घायल कुत्ते का उपचार कारण वह कुत्ते को रोटी दें।
कुंभ राशि
मित्र व प्रियजनों का सत्कार करेंगे। आज मौज मस्ती के लिए घूमने जा सकते हैं। गाड़ी सावधानी से चलाएं। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर चले तो दिन अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए दिन अच्छा है। किसी घायल कुत्ते की सेवा करें तो अच्छा रहेगा।
मीन राशि
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्साह पूर्ण रहेगा। आत्मविश्वास बहुत बढा चढ़ा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। नकारात्मक परिस्थितियों आपका संकट बढ़ा सकती हैं मित्र व रिश्तेदारों का साथ लें। एक चुटकी हल्दी पानी में डालकर स्नान करें तो दिन अच्छा रहेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
15 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines