इन तिथियों में जन्में लोगों को नहीं मिल पाता है सच्चा प्यार! शादीशुदा जिंदगी में भी आती हैं दिक्कतें

Numerology: अंक ज्योतिष शास्त्र में हर मूलांक के बार में बताया गया है। आइए जानते हैं किन तिथियों में जन्में लोगों को सच्चा प्यार नहीं मिल पाता है।

Numerology

Numerology: अंक ज्योतिष शास्त्र में अंकों की गणना के आधार पर भविष्यकथन किए जाते हैं। अंक ज्योतिष में अंकों का विशेष महत्व और उसकी विशेषताएं हैं। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बता रहे हैं, जिसके संबंधित लोगों को लव लाइफ या वैवाहिक जीवन में बहुत अधिक सफल नहीं होते। आइए जानते हैं मूलांक 3 के बारे में विस्तार से।

मूलांक 3

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 होता है। अंक ज्योतिष शास्त्र के जानकार बताते हैं कि बृहस्पति देव मूलांक 3 के स्वामी हैं। अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, मूलांक 3 वाले लोग आमतौर पर बेहद साहसी और उत्साही होते हैं। मूलांक 3 से जुड़े जातकों में धार्मिक भावना प्रबल होती है।

जानकार बताते हैं कि मूलांक 3 वालों का लव लाइफ और वैवाहिक जीवन कठिनाईयों में बीतता है। दरअसल मूलांक 3 के जातक लव-रिलेशनशिप में स्थायी नहीं होते हैं। इस मूलांक के जातकों को अक्सर अपने जीवनसाथी या लव पार्टनर के साथ मनमुटाव होता रहता है। इसके अलावा कई बार इन्हें धोखा भी मिलता है। जिसकी वजह इनका रिश्ता खत्म हो जाता है। हालांकि ये अपनी तरफ से रिश्ते को बखूबी निभाते हैं, फिर भी इन्हें धोखा मिल जाता है। इसके अलावा मूलांक 3 वालों का विवाह भी देर से होता है।

आसानी से नहीं मानते हैं हार

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 3 वाले मुसीबत में भी आसानी से हार नहीं मानते हैं। इसके साथ ही ये बेहद महत्वाकांक्षी होते हैं। मूलांक 3 के जातकों क्रिएटिव कार्यों में औरों से आगे होते हैं। कहा जाता है कि मूलांक 3 के जातक जिस कार्य को करने की ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही मानते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ