हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 6 April 2026: कब से कब तक रखा जाएगा सोमवार व्रत? जानें सूर्योदय से लेकर चन्द्रोदय का समय

Aaj Ka Panchang: आज 6 अप्रैल 2026 को सोमवार है, जिस दिन कई लोग देवों के देव महादेव को खुश करने के लिए व्रत रखते हैं. यहां पर आप पंचांग के जरिए इस दिन के सभी शुभ मुहूर्त, सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय, चन्द्रास्त और अन्य महत्वपूर्ण समय के बारे में जान सकते हैं.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Panchang 6 April 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 6 अप्रैल 2026 के दिन की शुरुआत में वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी, जो कि दोपहर में 02:10 मिनट पर समाप्त होगी. इसके बाद दिन के अंत तक पंचमी तिथि रहने वाला है. आज सोमवार है, इसलिए भगवान शिव की पूजा करने के साथ-साथ व्रत रखना भी शुभ रहेगा. चलिए अब जानते हैं 6 अप्रैल 2026 के पंचांग से जुड़ी जरूरी मुख्य बातों के बारे में.

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 06 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 42 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- रात 10 बजकर 55 मिनट पर
  • चन्द्रास्त- सुबह 08 बजकर 12 मिनट पर

संवत और चंद्रमास

नक्षत्र

6 अप्रैल 2026 के दिन की शुरुआत में प्रात: काल से लेकर सुबह 2 बजकर 56 मिनट तक नक्षत्र अनुराधा रहेगा, जिसके बाद दिन के अंत तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहने वाला है.

ये भी पढ़ें- Lucky Rashiyan: इन 4 राशियों को मालामाल करेगी मंगल-गुरु की केंद्र दृष्टि, बढ़ेगी बचत और रहेंगे हैप्पी

विज्ञापन

6 अप्रैल 2026 का शुभ समय

6 अप्रैल 2026 का अशुभ समय

9 ग्रहों की स्थिति

  • शुक्र ग्रह: मेष राशि में 6 अप्रैल 2026 (सोमवार) को रहेंगे.
  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 6 अप्रैल 2026 (सोमवार) को रहेंगे.
  • चंद्र ग्रह: वृश्चिक राशि में 6 अप्रैल 2026 (सोमवार) को रहेंगे.
  • बुध ग्रह और राहु ग्रह: कुंभ राशि में 6 अप्रैल 2026 (सोमवार) को रहेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 6 अप्रैल 2026 (सोमवार) को रहेंगे.
  • शनि ग्रह, मंगल ग्रह और सूर्य ग्रह: मीन राशि में 6 अप्रैल 2026 (सोमवार) को रहेंगे.

योग

सिद्धि योग से सोमवार के दिन की शुरुआत होगी, जो कि दोपहर में 03:25 मिनट पर समाप्त होगा. इसके बाद दिन के अंत तक व्यातीपात योग रहेगा. वहीं, सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06:06 मिनट से 7 अप्रैल 2026 की सुबह 02:57 मिनट तक रहेगा.

करण

करण की बात करें तो दिन की शुरुआत में बालव रहेगा, जो कि दोपहर में 02:11 मिनट पर समाप्त होगा. इसके बाद अगले दिन की सुबह 03:22 मिनट तक कौलव करण रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola