हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 31 January 2026: विष्कुम्भ योग से हुई शनिवार के दिन की शुरुआत, जानें शुभ समय से लेकर राहुकाल

Aaj Ka Panchang: आज 31 जनवरी 2026, वार शनिवार के दिन की शुरुआत विष्कुम्भ योग से हुई है, जिसे शास्त्रों में अशुभ माना गया है. चलिए जानते हैं विष्कुम्भ योग के अलावा आज और कौन-कौन से योग बन रहे हैं. साथ ही आपको दिनभर के शुभ-अशुभ समय, ग्रहों की स्थिति और संवात आदि के बारे में पता चलेगा.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Panchang 31 January 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 31 जनवरी 2026 को माघ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी और चतुर्दशी तिथि रहेगी. आज प्रात: काल से लेकर सुबह 08:25 मिनट तक त्रयोदशी तिथि रहेगी, जिसके बाद अगले दिन की सुबह तक चतुर्दशी तिथि रहने वाली है. इसके अलावा प्रात: काल में पुनर्वसु नक्षत्र था, जिसका समापन सुबह 01:34 मिनट पर हो गया है. हालांकि, अब पुष्य नक्षत्र रहेगा.

चलिए अब क्रमानुसार जानते हैं 31 जनवरी 2026, शनि देव और हनुमान जी को समर्पित शनिवार के पंचांग के बारे में.

योग

आज के दिन की शुरुआत विष्कुम्भ योग से हुई है, जो दोपहर 01:33 मिनट तक रहेगा. इसके बाद दिन के अंत तक प्रीति योग रहने वाला है. हालांकि, इस बीच सुबह 7 बजकर 10 मिनट के आसपास विडाल योग और रवि योग का आरंभ होगा, जो अगले दिन (1 फरवरी 2026) की सुबह तक रहने वाला है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Video: 2026 में शनि लेंगे इस राशि वालों के रिश्तों की परीक्षा, सेहत को लेकर भी रहेंगे परेशान

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 07 बजकर 10 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 05 बजकर 59 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- दोपहर 04 बजकर 16 मिनट पर
  • चन्द्रास्त- सुबह 06 बजकर 45 मिनट पर (1 फरवरी 2026)

संवत और चंद्रमास

31 जनवरी 2026 का शुभ समय

31 जनवरी 2026 का अशुभ समय

करण

करण की बात करें तो प्रात: काल से लेकर सुबह 08:26 मिनट तक तैतिल रहेगा, जिसके बाद शाम में 07:07 मिनट तक गर करण रहने वाला है. वहीं, दिन के अंत में वणिज करण रहेगा.

विज्ञापन

नवग्रहों की स्थिति

  • राहु ग्रह: कुंभ राशि में 31 जनवरी 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 31 जनवरी 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
  • शनि ग्रह: मीन राशि में 31 जनवरी 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 31 जनवरी 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
  • चंद्र ग्रह: मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में 31 जनवरी 2026 (शनिवार) को गोचर करेंगे.
  • मंगल ग्रह, शुक्र ग्रह, बुध ग्रह और सूर्य ग्रह: मकर राशि में 31 जनवरी 2026 (शनिवार) को रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.


संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola