Sunil Sharma
Read More
Aaj ka Panchang, 30 December 2022: आज शुक्रवार को पौष माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। यह सायं 6.33 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि आरंभ हो जाएगी। पूरे दिन उत्तर भाद्रपद तथा रेवती नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 7.15 बजे एवं सूर्यास्त सायं 5.43 बजे होगा। चन्द्रोदय 12.34 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन सुबह 1.12 बजे होगा।
शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – पौष माह, शुक्ल पक्ष
यह भी पढ़ेंः 30 वर्षों बाद शनि बदलेगा अपनी चाल, इन 4 राशियों पर पड़ेगा भारी, मिथुन, कर्क, तुला करेंगे मौज
आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 9.17 बजे से 9.58 बजे तक तथा दोपहर 12.44 बजे से 1.25 बजे तक रहेगा। कुलिक नामक योग सुबह 9.17 बजे से 9.58 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 1.25 बजे से 2.06 बजे तक रहेगा। आज कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 2.48 बजे से 3.29 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 4.10 बजे से 4.52 बजे तक एवं यमगंड नामक योग दोपहर 2.58 बजे से 4.16 बजे तक रहेगा। आज राहुकाल का समय सुबह 11.05 बजे से दोपहर 12.23 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।
यह भी पढ़ेंः आज कर लें लक्ष्मीजी का 5-मिनट वाला यह उपाय, रातोंरात चमकेगी किस्मत, जागेगा सोया भाग्य
आज सुबह 8.34 बजे से 11.11 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.29 बजे से 1.48 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 9.06 बजे से 10.48 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.08 बजे से 12.50 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। सुबह 11.24 बजे से अगले दिन सुबह 7.16 बजे तक अमृत सिद्धि योग रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.14 बजे से 2.56 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।