Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Kal Ka Panchang (कल का पंचांग), 3 April 2026: शुक्रवार से शुरू होगा वैशाख माह, जानें शुभ मुहूर्त, योग, राहुकाल और ग्रहों की स्थिति

Kal Ka Panchang: कल 3 अप्रैल 2026 से वैशाख माह का आरंभ हो रहा है, जो कि जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है. यहां पर आप वैशाख माह के पहले दिन के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, बनने वाले योग, ग्रहों की स्थिति और चन्द्रास्त आदि के बारे में जान सकते हैं.

Author
Written By: Nidhi Jain Updated: Apr 2, 2026 12:18
Aaj Ka Panchang 3 April 2026
Credit- News24 Graphics

Kal Ka Panchang 3 April 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 3 अप्रैल 2026 के दिन की शुरुआत वैशाख यानी बैशाख माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होगी, जो सुबह 08:42 मिनट पर समाप्त होगी. इसके बाद दिन के अंत तक द्वितीया तिथि रहेगी. उदयातिथि की मानें तो कल 3 अप्रैल से ही विष्णु जी को समर्पित वैशाख माह का आरंभ होगा. चलिए अब जानते हैं 3 अप्रैल 2026, मां लक्ष्मी को समर्पित शुक्रवार के पंचांग के बारे में.

नक्षत्र

नक्षत्र की बात करें तो दिन की शुरुआत में चित्रा रहेगा, जिसका समापन शाम 07:24 मिनट पर होगा. इसके बाद दिन के अंत तक स्वाति नक्षत्र रहने वाला है.

---विज्ञापन---

योग

योग की बात करें तो दिन की शुरुआत में व्याघात रहेगा, जिसका समापन दोपहर 02:08 मिनट पर होगा. इसके बाद अगले दिन की सुबह तक हर्षण योग रहने वाला है. इस बीच शाम में 07:25 मिनट पर आडल योग का आरंभ हो जाएगा, जो अगले दिन (4 अप्रैल 2026) की सुबह 06:08 मिनट तक रहेगा.

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 09 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 40 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- रात 08 बजकर 04 मिनट पर
  • चन्द्रास्त- सुबह 06 बजकर 27 मिनट पर

3 अप्रैल 2026 का शुभ समय

3 April 2026 Ka Shubh Muhurat

3 अप्रैल 2026 का अशुभ समय

3 April 2026 Ka Ashubh Muhurat

करण

करण की बात करें तो दिन की शुरुआत में कौलव रहेगा, जिसका समापन सुबह 08:42 मिनट पर होगा. हालांकि, इसके बाद तैतिल करण का आरंभ होगा, जो देर रात 09:23 मिनट तक रहेगा. वहीं, दिन के अंत में गर करण रहेगा.

---विज्ञापन---

संवत और चंद्रमास

Samvat

ये भी पढ़ें- Lucky Rashiyan: इन 4 राशियों को मालामाल करेगी मंगल-गुरु की केंद्र दृष्टि, बढ़ेगी बचत और रहेंगे हैप्पी

9 ग्रहों की स्थिति

  • चंद्र ग्रह: तुला राशि में 3 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) गोचर करेंगे.
  • शुक्र ग्रह: मेष राशि में 3 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.
  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 3 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.
  • शनि ग्रह और सूर्य ग्रह: मीन राशि में 3 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 3 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.
  • बुध ग्रह और राहु ग्रह: कुंभ राशि में 3 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.
  • मंगल ग्रह: मीन राशि में 3 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को गोचर करेंगे.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Apr 02, 2026 12:16 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.