हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj ka Panchang: आज नवरात्रि के पांचवें दिन देवी स्कंदमाता की होगी पूजा, शुभ मुहूर्त जानने के लिए पढ़ें 27 सितंबर का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज 27 सितंबर 2025, वार शनिवार को नवरात्रि का पांचवां दिन है, जो कि मां दुर्गा के पांचवें रूप देवी स्कंदमाता को समर्पित है. साथ ही आज स्कंद षष्ठी भी है, जो कि भगवान शिव और देवी पार्वती के पुत्र कार्तिकेय जी को समर्पित है. चलिए अब जानते हैं आज के दिन का पंचांग.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj ka Panchang 27 September 2025: साल में 4 बार नवरात्रि का पर्व आता है, जिसमें शारदीय नवरात्रि को बेहद शुभ माना गया है. शारदीय नवरात्रि का पर्व 9 दिनों तक मनाया जाता है, जिस दौरान मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 27 सितंबर 2025 को शारदीय नवरात्रि का पांचवां दिन है, जो मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप देवी स्कंदमाता को समर्पित है. आइए जानते हैं आज यानी 27 सितंबर को माता रानी की पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में. साथ ही आपको ग्रहों की स्थिति, योग, करण और नक्षत्र आदि के बारे में पता चलेगा.

तिथि, योग और दिशा शूल

द्रिक पंचांग के अनुसार, आज दोपहर 12 बजकर 4 मिनट तक आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रहेगी, जिसके समाप्त होने के बाद देर रात तक षष्ठी तिथि रहेगी. इसके अलावा इस वक्त प्रीति योग चल रहा है, जो देर रात 11:45 मिनट तक रहेगा. प्रीति योग के बाद आयुष्मान योग का आरंभ होगा, जो देर रात तक रहने वाला है. दिशा शूल की बात करें तो दिनभर पूर्व रहेगी.

नक्षत्र और करण

नक्षत्र की बात करें तो इस समय ज्येष्ठा चल रहा है, जिसका आरंभ सुबह 1 बजकर 8 मिनट पर हुआ है. इससे पहले अनुराधा नक्षत्र का संयोग बन रहा था. इसके अलावा इस वक्त बालव करण चल रहा है, जो दोपहर 12 बजकर 4 मिनट तक रहेगा. बालव करण के समाप्त होते ही कौलव करण का आरंभ हो जाएगा, जो देर रात तक रहेगा.

विज्ञापन

सम्वत और चंद्रमास

ये भी पढ़ें- दिवाली से पहले गुरु चमकाएंगे 4 राशियों की किस्मत, करेंगे चंद्रमा की राशि ‘कर्क’ में गोचर

सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त और चंद्रास्त

आज नवरात्रि के पांचवें दिन सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर सूर्योदय होगा, जिसके बाद सुबह 11 बजकर 6 मिनट के आसपास चंद्रोदय होगा. इसके बाद शाम में 6 बजकर 31 मिनट के करीब सूर्यास्त होगा, जबकि रात लगभग 9 बजकर 50 मिनट पर चंद्रास्त होगा.

विज्ञापन

आज का शुभ समय

आज का अशुभ समय

9 ग्रहों की स्थिति

  • चंद्र देव आज अकेले वृश्चिक राशि में रहेंगे.
  • मंगल देव भी अकेले तुला राशि में संचार करेंगे.
  • गुरु ग्रह आज अकेले मिथुन राशि में रहेंगे.
  • बुध ग्रह कुंभ राशि में रहेंगे.
  • शनि ग्रह भी अकेले मीन राशि में संचार करेंगे.
  • बुध देव और सूर्य देव कन्या राशि में रहेंगे, जबकि केतु ग्रह और शुक्र ग्रह कन्या राशि में दिनभर संचार करेंगे.

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 27 सितंबर को सूर्य का नक्षत्र गोचर, जानें 12 राशियों के प्रेम जीवन पर कैसा पड़ेगा प्रभाव?

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola