Aaj ka Panchang: आज हरियाली तीज पर इस मुहूर्त में करें पूजा, राहु काल जानने के लिए पढ़ें 27 जुलाई का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज हरियाली तीज पर श्रावण माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। साथ ही कई दुर्लभ योग और नक्षत्र का संयोग बन रहा है। चलिए अब जानते हैं 27 जुलाई 2025, वार रविवार के पंचांग के बारे में।

Aaj ka Panchang 27 July 2025

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Aaj ka Panchang 27 July 2025: आज 27 जुलाई 2025 को हरियाली तीज है, जिसका पर्व हर साल सावन मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। आज के पावन दिन महिलाएं व्रत रखने के साथ-साथ देवों के देव महादेव और देवी पार्वती की पूजा करती हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज देर रात 10 बजकर 42 मिनट तक श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी, जिसके बाद चतुर्थी तिथि का आरंभ होगा।

विज्ञापन

योग की बात करें तो प्रात: काल 03:13 मिनट तक वरीयान था, जिसके बाद अब परिघ योग है। इसके अलावा आज सुबह 10:37 मिनट तक तैतिल करण है, जिसके बाद गर और वणिज करण बन रहा है। जबकि दोपहर 04:23 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा, जिसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र नक्षत्र का आरंभ होगा।

विज्ञापन

दिन: रविवार

समर्पित: सूर्य देव

विज्ञापन

दिशा शूल: पश्चिम

व्रत-त्योहार: हरियाली तीज

विज्ञापन

अमांत और पूर्णिमांत: सावन (शिव जी को समर्पित)

विक्रम, गुजराती और शक सम्वत: कालयुक्त (2082), नल (2081) और विश्वावसु (1947)

विज्ञापन

9 ग्रहों की स्थिति

  • शनि ग्रह: मीन राशि में
  • राहु ग्रह: कुंभ राशि में
  • सूर्य और बुध ग्रह: कर्क राशि में
  • गुरु और शुक्र ग्रह: मिथुन राशि में
  • मंगल, चंद्र और केतु ग्रह: सिंह राशि में

ये भी पढ़ें- Shukra Gochar 2025: खुल गए इन 3 राशियों के लिए सफलता के द्वार, मिथुन में शुक्र ने रखा कदम

आज का शुभ मुहूर्त

आज प्रात: काल 05:40 पर सूर्योदय और शाम 07:15 पर सूर्यास्त होगा। जबकि प्रात: काल 07:57 पर चंद्रोदय और देर रात 09:05 पर चंद्रास्त होने की संभावना है। इसके अलावा आज सुबह में 04:37 से लेकर 05:40 मिनट तक प्रातः सन्ध्या, दोपहर 02:43 से लेकर शाम 03:38 तक विजय मुहूर्त और शाम 07:15 से लेकर रात 08:18 मिनट तक सायाह्न सन्ध्या है।

विज्ञापन

वहीं सुबह में 04:17 से लेकर 04:58 तक ब्रह्म मुहूर्त, दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 12:55 तक अभिजीत मुहूर्त, शाम में 07:15 से लेकर 07:56 तक गोधूलि मुहूर्त, दोपहर में 01:56 से लेकर 03:34 तक अमृत काल और दोपहर 04:23 से लेकर अगले दिन की सुबह 05:40 मिनट तक रवि योग है। हालांकि आज त्रिपुष्कर योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग नहीं बन रहा है।

आज का अशुभ मुहूर्त 

आज 27 जुलाई 2025 को शाम में 05:33 से लेकर 07:15 मिनट तक राहुकाल, दोपहर में 12:27 से लेकर 02:09 मिनट तक यमगण्ड, दोपहर 03:51 से लेकर शाम 05:33 मिनट तक गुलिक काल, प्रात: काल 05:40 से लेकर दोपहर 04:23 मिनट तक गण्ड मूल, शाम में 05:27 से लेकर 06:21 मिनट तक दुर्मुहूर्त और प्रात: काल 05:40 से लेकर दोपहर 04:23 मिनट तक विडाल योग का संयोग बन रहा है। हालांकि आज आडल योग, विंछुड़ो और भद्रा नहीं है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ