हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Aaj ka Panchang, 23 July 2023: आज बनें अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग, हर कार्य के लिए हैं शुभ

विज्ञापन

Aaj ka Panchang, 23 July 2023: आज रविवार को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी-षष्ठी तिथि है। पूरे दिन उत्तराफाल्गुनी और हस्त नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.46 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.20 बजे होगा। चन्द्रोदय 10.21 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 10.45 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – श्रावण माह, शुक्ल पक्ष

यह भी पढ़ें: Surya Ke Upay: रविवार को करें सूर्य के ये उपाय, राजा के समान जीवन जिएंगे

विज्ञापन

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सायं 5.28 बजे से 6.22 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सायं 5.28 बजे से 6.22 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 10.10 बजे से 11.05 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 12.00 बजे से 12.54 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 1.49 बजे से 2.44 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह दोपहर 12.27 बजे से 2.09 बजे तक रहेगा। राहुकाल सायं 5.35 बजे से 7.17 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

यह भी पढ़ें: अगर खाने में निकले बाल तो होता है पितृ दोष, इन आसान उपायों से होगा दूर

विज्ञापन

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 9.10 बजे से 10.51 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 2.15 बजे से 3.57 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 7.20 बजे से रात्रि 9.57 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सायं 7.47 बजे से अगले दिन सुबह 5.47 बजे तक रवि योग एवं अमृत सिद्धि योग रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग अहोरात्रि रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.49 बजे से 3.43 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.06 बजे से 1.00 बजे तक रहेगा। अमृत काल दोपहर 11.44 बजे से 1.32 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola