हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Aaj ka Panchang, 22 May 2023: आज बनेंगे ये 3 शुभ योग, शिव का अभिषेक करने से दूर होंगे सारे कष्ट

विज्ञापन

Aaj ka Panchang, 22 May 2023: आज सोमवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। तृतीया रात्रि 11.18 बजे तक रहेगी। पूरे दिन मृगशिरा और आर्द्रा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.36 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.11 बजे होगा। चन्द्रोदय 7.23 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 9.59 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – ज्येष्ठ माह, शुक्ल पक्ष

यह भी पढ़ें: महंगे रत्न नहीं, सस्ता जर्किन पहनने से बदलेगा भाग्य, जानिए आपकी राशि के लिए कौनसा रत्न रहेगा शुभ

विज्ञापन

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त दोपहर 12.45 बजे से 1.40 बजे तक एवं 3.29 बजे से 4.24 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 3.29 बजे से 4.24 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 8.11 बजे से 9.06 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 10.00 बजे से 10.55 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 11.50 बजे से 12.45 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 10.35 बजे से दोपहर 12.17 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 7.09 बजे से 8.52 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

यह भी पढ़ें: भगवान शिव को श्रद्धा से अर्पित किया ये भोग जीवन के सभी क्लेश दूर कर देता है

विज्ञापन

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 5.36 बजे से 7.18 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 9.00 बजे से 10.42 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.29 बजे से रात्रि 7.11 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। आज सुबह 5.36 बजे से 10.37 बजे तक अमृतसिद्धि योग तथा सर्वार्थसिद्धि योग रहेंगे। सुबह 10.37 बजे से अगले दिन सुबह 5.36 बजे तक रवि योग भी बन रहा है। विजय मुहूर्त दोपहर 2.39 बजे से 3.34 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.56 बजे से 12.51 बजे तक रहेगा। अमृत काल 1.48 बजे से 3.32 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य यथा भगवान शिव का अभिषेक आदि किए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola