Aaj Ka Panchang 22 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 22 मार्च 2026 के दिन चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है. यह चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन होगा. चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है. इसके साथ ही वासुदेव चतुर्थी मनाई जाएगी. 22 मार्च को चतुर्थी तिथि के साथ ही योग, नक्षत्र, करण और शुभ-अशुभ समय क्या रहने वाला है इसके बारे में आप पंचांग के जरिए जान सकते हैं. यहां पढ़ें 22 मार्च 2026, दिन रविवार का पंचांग.
तिथि, करण, पक्ष और योग
तिथि – 22 मार्च को दिन की शुरुआत चतुर्थी तिथि के साथ हो रही है इसका समापन रात को 9 बजकर 16 मिनट पर हो जाएगा. उदयातिथि के आधार पर चतुर्थी तिथि मान्य होगी.
माह – चैत्र
पक्ष – शुक्ल पक्ष
करण – वणिज, विष्टि और बव
नक्षत्र – भरणी और कृत्तिका
योग – वैधृति और विष्कम्भ
दिन – रविवार
दिशाशूल – पश्चिम
संवत और चंद्रमास

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त
सूर्योदय – सुबह 06:23
सूर्यास्त – शाम 06:33
चन्द्रोदय – सुबह 08:15
चन्द्रास्त – शाम 10:15
शुभ समय

अशुभ समय

नवग्रहों की स्थिति
चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि दिन रविवार को नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य ग्रह मीन राशि में विराजमान रहेंगे. चंद्र ग्रह मेष राशि में मौजूद रहेंगे. मंगल और बुध दोनों की युति कुंभ राशि में बन रही है. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे. शुक्र और शनि ग्रह मीन राशि में विराजमान रहेंगे. केतु ग्रह सिंह और राहु ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहने वाले हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.










