Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के दौरान किन चीजों का सपने में दिखना शुभ-अशुभ? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

Dreams in Navratri 2026: 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई है, जो कि 27 मार्च 2026 तक चलेगी. स्वप्न शास्त्र की मानें तो इस दौरान देखे गए सपने मां दुर्गा द्वारा दिए जाने वाले संकेत हो सकते हैं. यहां पर आप जान सकते हैं कि चैत्र नवरात्रि के दौरान किन चीजों का सपने में दिखना शुभ है और किन्हें अशुभ संकेत माना जाता है.

Dreams in Chaitra Navratri 2026

Credit- Social Media

Dreams in Chaitra Navratri 2026: सपने आना एक साधारण घटना है, लेकिन किसी खास दिन व पर्व पर दिखाई देने वाले सपने शुभ-अशुभ घटनाओं का संकेत हो सकते हैं. स्वप्न शास्त्र की मानें तो प्रत्येक सपने का कोई न कोई अर्थ होता है, जो व्यक्ति को भविष्य में घटने वाली घटनाओं का संकेत देता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस समय चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है, जिसकी शुरुआत 19 मार्च 2026 से हुई है. अब ठीक 9 दिन बाद यानी 27 मार्च 2026 को चैत्र नवरात्रि का समापन होगा.

विज्ञापन

यदि इस दौरान आपको कुछ खास चीजें सपने में दिखाई देती हैं तो वो मां दुर्गा द्वारा भेजा हुआ संकेत भी हो सकता है. चलिए जानते हैं स्वप्न शास्त्र के अनुसार चैत्र नवरात्रि के दौरान सपने में मिलने वाले शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में.

विज्ञापन

नवरात्रि के दौरान इन सपनों का दिखना है शुभ

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा का खुश स्वरूप, छोटी कन्या, अखंड ज्योत, सुहाग का सामान, मोर पंख, मंदिर, शंख, कलश, शेर, खिलते हुए लाल फूल, मंदिर की घंटी, बहता हुआ जल, त्रिशूल, पूजा की थाली, धार्मिक चिन्ह, फूलों की माला, धन, नारियल, गंगाजल और जलती हुई धूप का दिखना शुभ (Highly Auspicious Dreams During Navratri) होता है. इन चीजों का दिखना संकेत है कि आपके जीवन में खुशियों का आगमन होने वाला है. मां दुर्गा आपकी इच्छाओं की भी पूर्ति कर सकती हैं.

विज्ञापन

नवरात्रि के दौरान इन सपनों का दिखना है अशुभ

यदि चैत्र नवरात्रि के दौरान आपको सपने में अंधेरा, सुना मंदिर, गुस्से में माता दुर्गा का स्वरूप, गंदा पानी, लड़ाई-झगड़ा करते हुए लोग, कीचड़, बिल्ली का गुस्से में या रास्ता काटना, सूखे फूल, खुद का उदास रहना, कटे हुए बाल, खुद को चोट लगना, जानलेवा हथियार, गुस्से में कोई जानवर, आग, टूटा शीशा, सूखा कुआं और बंद दरवाजा दिखाई देता है तो ये संकेत है कि आपके साथ कोई अशुभ घटना (Inauspicious Dream Symbols) घटने वाली है. आपसे कोई ऐसी गलती हुई है, जिससे माता रानी आपसे नाराज हैं.

ऐसी स्थिति में आपको मां दुर्गा की उपासना करनी चाहिए और उनसे जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए माफी मांगनी चाहिए.

विज्ञापन

किस समय के सपने होते हैं सच?

वैसे तो चैत्र नवरात्रि के दौरान किसी भी समय शुभ सपनों का दिखना अच्छा संकेत है, लेकिन सुबह 3 से सुबह 8 बजे के सपनों के सच होने की संभावना ज्यादा होती है. मान्यता है कि सुबह के समय मन शांत और आत्मा के करीब होता है, जिसकी वजह से उस दौरान देखे गए सपनों के सच होने की संभावना अधिक रहती है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ