Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 20 March 2026: आज चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन, मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, पंचांग से जाने शुभ समय
Aaj Ka Panchang: आज 20 मार्च को चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन है. चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा के लिए समर्पित होता है. पंचांग के जरिए आप आज के योग, मुहूर्त, राहुकाल आदि क्या रहने वाला है, इसके बारे में जान सकते हैं. पढ़ें 20 मार्च 2026 का पंचांग.
Aaj Ka Panchang 20 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि रहने वाली है. यह चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन है. चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है. 20 मार्च 2026, दिन शुक्रवार को चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन योग, करण, नक्षत्र और ग्रह स्थिति क्या रहने वाली है इसके बारे में आप द्रिक पंचांग से जान सकते हैं. नवरात्रि के दूसरे दिन शुभ-अशुभ समय, नक्षत्र, योग और करण और ग्रह स्थिति के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें 20 मार्च 2026, दिन शुक्रवार का पंचांग.
विज्ञापन
तिथि, करण, पक्ष और योग
तिथि – आज पूरे दिन द्वितीया तिथि रहने वाली है. इसका समापन अगले दिन 21 मार्च की सुबह 2 बजकर 30 मिनट पर होगा. माह – चैत्र पक्ष – शुक्ल पक्ष करण – बालव, कौलव और तैतिल नक्षत्र – रेवती और अश्विनी योग – ब्रह्म और इन्द्र दिन – शुक्रवार दिशाशूल – पश्चिम
चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि दिन शुक्रवार को नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य और चंद्र ग्रह मीन राशि में विराजमान रहेंगे. मंगल और बुध दोनों की युति कुंभ राशि में बन रही है. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे. शुक्र और शनि ग्रह मीन राशि में विराजमान रहेंगे. केतु ग्रह सिंह और राहु ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहने वाले हैं. इस प्रकार से ग्रह स्थिति रहेगी.
हिंदी न्यूज़ज्योतिषAaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 20 March 2026: आज चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन, मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, पंचांग से जाने शुभ समय