Aaj ka Panchang 20 September 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, 20 सितंबर 2025 को पितृपक्ष का चतुर्दशी श्राद्ध होगा. आज उन मृतकों का श्राद्ध किया जाएगा, जिनकी मृत्यु किसी हथियार द्वारा, दुर्घटना, आत्महत्या या अचानक हुई हो. आज श्राद्ध पूजा के लिए तीन शुभ मुहूर्त हैं. आज दोपहर 12:08 मिनट से दोपहर 12:57 मिनट तक कुतुप मुहूर्त है जिसके समाप्त होते ही रौहिण मुहूर्त का आरंभ हो जाएगा, जो दोपहर 01:46 मिनट तक रहेगा. रौहिण मुहूर्त के समाप्त होते ही अपराह्न काल का आरंभ हो जाएगा, जो दोपहर 04:12 मिनट तक रहने वाला है. इससे पहले ही सभी श्राद्ध अनुष्ठान करने शुभ रहेंगे. आइए अब जानते हैं दिनभर के शुभ-अशुभ समय, ग्रहों की स्थिति और दिशा शूल आदि के बारे में.
तिथि, योग और दिशा शूल
आज सुबह 12:17 मिनट से देर रात तक आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि रहने वाली है, जिससे पहले चतुर्दशी का संयोग बन रहा था. इसके अलावा इस समय साध्य योग चल रहा है, जो सुबह 08:06 मिनट तक रहेगा. साध्य योग के समाप्त होते ही शुभ योग का आरंभ हो जाएगा, जो देर रात तक रहेगा. साथ ही आज दिनभर पूर्व दिशा शूल रहने वाली है.
नक्षत्र और करण
नक्षत्र की बात करें तो सुबह 08:05 मिनट से लेकर देर रात तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, जिससे पहले यानी इस समय मघा नक्षत्र चल रहा है. इसके अलावा इस वक्त विष्टि करण चल रहा है, जो सुबह 11:54 मिनट तक रहेगा. विष्टि करण के समाप्त होते ही शकुनि करण का आरंभ हो जाएगा, जो देर रात तक रहने वाला है.
ये भी पढ़ें- Surya Grahan: 21 सितंबर से 4 राशियों के कष्ट होंगे कम, सूर्य ग्रहण के साथ चंद्र का होगा राशि गोचर
सम्वत और चंद्रमास
सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त और चंद्रोदय
आज प्रात: काल 06:28 मिनट पर सूर्योदय होगा, जिसके बाद शाम में 06:38 पर सूर्यास्त होगा. इस बीच शाम 05:51 पर चंद्रास्त होगा, जबकि 21 सितंबर 2025 को प्रात: काल 05:51 पर चंद्रोदय होने की संभावना है.
आज का शुभ समय
आज का अशुभ समय
नवग्रहों की स्थिति
- राहु ग्रह शनि की राशि कुंभ में रहेंगे.
- तुला राशि में मंगल देव आज अकेले रहेंगे.
- शनि देव आज मीन राशि में अकेले रहने वाले हैं.
- गुरु देव आज बुध की राशि मिथुन में अकेले रहने वाले हैं.
- सिंह राशि में शुक्र देव, केतु ग्रह और चंद्र देव युति स्थिति में रहेंगे.
- बुध देव कन्या राशि में सूर्य देव के साथ बीते दिनों की तरह युति स्थिति में रहेंगे.
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: सूर्य ग्रहण से पहले 6 राशियों के जीवन में बढ़ेगा प्यार, दूर होगी प्रेमी की नाराजगी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
14 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
21 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines