हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj ka Panchang: आज दिवाली पर वैधृति-विष्कुम्भ योग के साथ राहुकाल का मंडराया साया, शुभ मुहूर्त जानने के लिए पढ़ें 20 अक्टूबर का पंचांग 

Aaj ka Panchang: आज 20 अक्टूबर 2025, वार सोमवार को देशभर में दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है. हालांकि, आज के शुभ दिन वैधृति और विष्कुम्भ योग के साथ राहुकाल का साया भी मंडरा रहा है, जिस दौरान मांगलिक कार्य करने शुभ नहीं होते हैं. आइए अब जानते हैं आज के शुभ-अशुभ समय, ग्रहों की स्थिति, योग, करण और नक्षत्र आदि के बारे में.

विज्ञापन
Credit- News 24 Graphics

Aaj ka Panchang 20 October 2025: देशभर में आज धूमधाम से दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है. आज शाम में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा करना बहुत ज्यादा शुभ रहता है. इसके अलावा देवी-देवताओं को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाना, मंत्र जाप और आरती करने से विशेष लाभ होता है. ऐसा करने से भगवान की खास कृपा प्राप्त होती है. हालांकि, आज 20 अक्टूबर को करीब 1 घंटे तक राहुकाल भी रहेगा. साथ ही अशुभ वैधृति और विष्कुम्भ योग का भी निर्माण हो रहा है, जिस दौरान मांगलिक कार्य करने शुभ नहीं रहेंगे. आइए अब जानते हैं दिवाली के दिन के पंचांग के बारे में.

तिथि और दिशा शूल

आज दोपहर 3 बजकर 45 मिनट तक कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी, जिसके बाद अगले दिन की सुबह तक अमावस्या तिथि रहने वाली है. इसके अलावा दिनभर पूर्व दिशा शूल रहेगी.

आज के नक्षत्र

नक्षत्र की बात करें तो इस समय हस्त चल रहा है, जिसका समापन रात 08:16 मिनट पर होगा. हस्त नक्षत्र के बाद चित्रा नक्षत्र का आरंभ होगा, जो अगले दिन की सुबह तक रहेगा.

विज्ञापन

संवत और चंद्रमास

आज के अशुभ योग

आज सुबह 2 बजकर 34 मिनट तक वैधृति योग रहेगा, जिसके बाद विष्कुम्भ योग चलेगा. आज दिवाली के पावन दिन देर रात तक विष्कुम्भ योग रहेगा. बता दें कि ये दोनों अशुभ योग हैं, जिनका राशियों पर सकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है.

सूर्योदय, चंद्रास्त, सूर्यास्त और चंद्रोदय

  • सूर्योदय- सुबह 06:31
  • चंद्रास्त- शाम 05:14
  • सूर्यास्त- शाम 06 बजे
  • चन्द्रोदय- सुबह 06:12 (21 अक्टूबर 2025)

आज के करण

आज सुबह से लेकर दोपहर 3 बजकर 45 मिनट तक शकुनि करण रहेगा. आज दोपहर में जैसे ही शकुनि करण का समापन होगा, वैसे ही चतुष्पद करण का आरंभ होगा, जो कल सुबह तक रहेगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Mahayuti 2025 Rashifal: दिवाली के बाद चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, तुला राशि में बनेगी बुध-सूर्य-चंद्र की महायुति

आज का शुभ समय

आज का अशुभ समय

नवग्रहों की स्थिति

  • कुंभ राशि में राहु ग्रह रहेगा.
  • सिंह राशि में केतु ग्रह रहेगा.
  • मीन राशि में शनि ग्रह रहेगा.
  • कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति रहेगा.
  • कन्या राशि में चंद्र ग्रह और शुक्र ग्रह रहेगा.
  • तुला राशि में मंगल ग्रह, बुध ग्रह और सूर्य ग्रह रहेगा.

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 20 अक्टूबर को दिवाली पर इन 5 राशियों के रिश्ते में घुलेगा प्यार, कम होंगी दूरियां

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola