Aaj ka Panchang, 2 July 2023: आज बनें सर्वार्थसिद्धि योग और रवि योग
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Aaj ka Panchang, 2 July 2023: आज रविवार को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। पूरे दिन ज्येष्ठा और मूल नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.37 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.25 बजे होगा। चन्द्रोदय 6.35 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 4.59 बजे होगा।
शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – आषाढ़ माह, शुक्ल पक्ष
आज दुष्ट मुहूर्त सायं 5.31 बजे से 6.27 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सायं 5.31 बजे से 6.27 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 10.05 बजे से 11.01 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 11.57 बजे से 12.52 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 1.48 बजे से 2.44 बजे तक एवं यमगंड योग दोपहर 12.24 बजे से 2.09 बजे तक रहेगा। राहुकाल सायं 5.38 बजे से 7.23 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।
यह भी पढ़ें: काली बिल्ली रास्ता काटे तो तुरंत करें ये उपाय, बड़े से बड़ा दुर्भाग्य भी सौभाग्य में बदल जाएगा
आज सुबह 9.04 बजे से 10.47 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 2.14 बजे से 3.58 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 7.25 बजे से रात्रि 9.58 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सर्वार्थसिद्धि योग दोपहर 1.18 बजे से 5.37 बजे तक एवं रवि योग सुबह 5.37 बजे से 1.18 बजे तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.49 बजे से 3.44 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.03 बजे से 12.58 बजे तक रहेगा। अमृत काल सुबह 5.14 बजे से 6.41 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: