Aaj Ka Panchang 18 January 2026: मौनी अमावस्या का दिन बेहद महत्वपूर्ण होता है. इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान, गरीबों को दान और विष्णु जी की पूजा करने से विशेष लाभ होता है. साथ ही पाप नष्ट होते हैं, जिससे जीवन में खुशहाली आती है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार आज 18 जनवरी 2026 को मौनी अमावस्या (माघ अमावस्या और दर्श अमावस्या) का व्रत रखा जा रहा है.
हालांकि, इस साल मौनी अमावस्या पर राहुकाल के साथ-साथ कुछ अशुभ योग भी बन रहे हैं. इसके अलावा ग्रहों की चाल में भी परिवर्तन देखने को मिलेगा. चलिए अब जानते हैं आज 18 जनवरी 2026, सूर्य देव को समर्पित रविवार के पंचांग के बारे में.
तिथि
18 जनवरी 2026 को प्रात: काल से सुबह करीब एक बजे तक माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि थी, जिसके बाद देर रात तक माघ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहने वाली है.
नक्षत्र
नक्षत्र की बात करें तो प्रात: काल से लेकर सुबह करीब 10 बजे तक पूर्वाषाढ़ा रहेगा. इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का आरंभ होगा, जिसका समापन दिन के साथ ही होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें- Kalyug Ka Raja: कलयुग में राहु ग्रह का चल रहा है राज, इन 4 राशियों की कभी भी रातों-रात चमक सकती है किस्मत
सूर्योदय, सूर्यास्त और चन्द्रास्त
- सूर्योदय- सुबह 07 बजकर 15 मिनट पर
- सूर्यास्त- शाम 05 बजकर 49 मिनट पर
- चन्द्रास्त- शाम 05 बजकर 20 मिनट पर
संवत और चंद्रमास
नवग्रहों की स्थिति
- राहु ग्रह: कुंभ राशि में 18 जनवरी 2026, वार रविवार को रहने वाले हैं.
- केतु ग्रह: सिंह राशि में 18 जनवरी 2026, वार रविवार को रहने वाले हैं.
- शनि ग्रह: मीन राशि में 18 जनवरी 2026, वार रविवार को रहने वाले हैं.
- देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 18 जनवरी 2026, वार रविवार को रहने वाले हैं.
- चंद्र ग्रह: धनु राशि से निकलकर मकर राशि में 18 जनवरी 2026, वार रविवार को गोचर करेंगे.
- सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह, बुध ग्रह और शुक्र ग्रह: मकर राशि में 18 जनवरी 2026, वार रविवार को रहने वाले हैं.
18 जनवरी 2026 का शुभ समय
18 जनवरी 2026 का अशुभ समय
योग
दिन की शुरुआत में हर्षण योग है, जिसका समापन रात करीब 09 बजे होगा. वहीं, दिन के अंत में वज्र योग रहने वाला है. हालांकि, इस बीच सुबह 10 बजे के आसपास सर्वार्थ सिद्धि योग का आरंभ होगा, जो देर रात तक रहने वाला है. इसके अलावा सुबह 7 बजे से 10 बजे (लगभग) तक आडल योग रहेगा.
करण
करण की बात करें तो प्रात: काल में चतुष्पद रहेगा, जिसका समापन दोपहर में 1 बजे के आसपास होगा. चतुष्पद नक्षत्र के बाद नाग करण का आरंभ होगा, जो अगले दिन (19 जनवरी 2026) की सुबह तक रहने वाला है.
ये भी पढ़ें- सोते हुए नाम जाप कैसे करें? प्रेमानंद महाराज ने बताया तरीका
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.